सुप्रियो भट्टाचार्य ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, दिल्ली पुलिस द्वारा सोनम वांगचुक को जबरन उठाने का लगाया आरोप

रांची। झामुमो के केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने दिल्ली में अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक को पुलिसिया कार्रवाई कर वहां से हटाए जाने मामले को लेकर केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है। सुप्रियो ने कहा कि दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक के

रांची। झामुमो के केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने दिल्ली में अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक को पुलिसिया कार्रवाई कर वहां से हटाए जाने मामले को लेकर केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है।

सुप्रियो ने कहा कि दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक के धरना स्थल पर एक सोची समझी साजिश के तहत एक तरह से हमला बोलकर उनको उजले चादर में लपेटकर मृत व्यक्ति की तरह अस्पताल ले जाना निंदनीय है। दिल्ली पुलिस ने उनके साथ जबरदस्ती की है।

उन्होंने कहा सोनम वांगचुक 20 दिनों तक अनशन पर बैठे थे, तो सरकार ने क्यों नहीं सुधि ली। आखिर 21 वें दिन सरकार की नींद क्यों खुली। उन्होंने कहा कि सोनम वांगचू को सरकार मोहरा बनाना चाहती है। लेकिन केंद्र सरकार का असली मकसद संविधान पर हमला बोलना है. लेकिन विपक्षी पार्टियां भी सरकार की गलत कार्रवाई पर चुप नहीं बैठेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.