Vikram-1 की कामयाबी पर PM मोदी का संदेश, बोले- निजी स्पेस सेक्टर खोल रहा नए अवसर

भारत के पहले निजी तौर पर विकसित ऑर्बिटल-क्लास रॉकेट विक्रम-1 की सफल लॉन्चिंग के बाद PM मोदी ने स्काईरूट एयरोस्पेस की टीम को बधाई दी।
PM मोदी

नई दिल्ली : भारत के पहले निजी तौर पर विकसित ऑर्बिटल-क्लास रॉकेट विक्रम-1 की सफल लॉन्चिंग के बाद PM मोदी ने स्काईरूट एयरोस्पेस की टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि भारत की अंतरिक्ष यात्रा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है और इससे देश के युवाओं को बड़े सपने देखने तथा आत्मविश्वास के साथ नवाचार करने की प्रेरणा मिलेगी।

Read More : जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर अमरनाथ यात्रियों की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, 6 लोग जख्मी

PM मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि उन्होंने स्काईरूट एयरोस्पेस की टीम से बात कर उन्हें विक्रम-1 की सफलता पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि निजी क्षेत्र की बढ़ती भागीदारी अंतरिक्ष क्षेत्र में नए अवसर पैदा कर रही है और इनोवेशन को नई गति दे रही है।

केंद्रीय नेताओं ने दी बधाई

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि भारत के पहले निजी तौर पर विकसित लॉन्च व्हीकल की सफलता देश के अंतरिक्ष क्षेत्र को नई मजबूती देगी और भारत को वैश्विक अंतरिक्ष शक्ति के रूप में आगे बढ़ाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इसे भारत के प्राइवेट स्पेस इकोसिस्टम और नवाचार को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि भारतीय युवाओं की प्रतिभा, निजी कंपनियों की क्षमता और स्पेस सेक्टर में हुए सुधारों का परिणाम है।

Read More : स्काईरूट एयरोस्पेस का विक्रम-1 रॉकेट लॉन्च, भारत के निजी स्पेस सेक्टर ने रचा इतिहास

ऐतिहासिक उपलब्धि बताया

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि विक्रम-1 का सफल प्रक्षेपण भारत की अंतरिक्ष यात्रा में नया अध्याय जोड़ता है और देश के निजी अंतरिक्ष क्षेत्र की बढ़ती ताकत को दर्शाता है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने इसे भारत के निजी अंतरिक्ष क्षेत्र की तकनीकी उत्कृष्टता और नवाचार का प्रमाण बताया। वहीं बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि यह सफलता आत्मनिर्भर भारत और वैज्ञानिक उत्कृष्टता का प्रेरणादायक उदाहरण है, जो विकसित भारत के संकल्प को और मजबूत करेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.