सुप्रीम कोर्ट में लंबित मामलों के निपटारे के लिए झारखंड में समाधान समारोह, HC के चीफ जस्टिस ने बुलाई हाई-लेवल मीटिंग, मुख्य सचिव और DGP होंगे शामिल

रांची। झारखंड से जुड़े सुप्रीम कोर्ट में लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए एक विशेष पहल शुरू की गई है। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार( झालसा) द्वारा जारी पत्र के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर समाधान समारोह'(विशेष लोक अदालत) का आयोजन किया जा

Supreme court of India

रांची। झारखंड से जुड़े सुप्रीम कोर्ट में लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए एक विशेष पहल शुरू की गई है। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार( झालसा) द्वारा जारी पत्र के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर समाधान समारोह'(विशेष लोक अदालत) का आयोजन किया जा रहा है। यह विशेष अभियान आगामी 21, 22 और 23 अगस्त को आयोजित होने वाली विशेष लोक अदालत के साथ संपन्न होगा।

सुप्रीम कोर्ट से झारखंड राज्य से संबंधित कुल 553 लंबित मामलों की सूची प्राप्त हुई है

सुप्रीम कोर्ट से झारखंड राज्य से संबंधित कुल 553 लंबित मामलों की सूची प्राप्त हुई है, जिन्हें इस समाधान समारोह के तहत सुलझाया जाना है। झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस ने इस अभियान की प्रगति और विभिन्न विभागों से जुड़े मामलों की समीक्षा के लिए 21 जुलाई को शाम 4:45 बजे हाई कोर्ट में एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। इस बैठक में मुख्य सचिव, DGP महाधिवक्ता, विधि सचिव और अन्य प्रमुख हितधारक शामिल होंगे। बैठक झालसा के कार्यकारी अध्यक्ष न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद की उपस्थिति में होगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.