राज्य स्तरीय 65वीं सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड अंतर्गत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची के तत्वावधान में आयोजित 65वीं राज्य स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ शुक्रवार को खेलगांव स्थित प्रैक्टिस मैदान में आयोजित किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि अजय नाथ सहदेव, अध्यक्ष,

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड अंतर्गत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची के तत्वावधान में आयोजित 65वीं राज्य स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ शुक्रवार को खेलगांव स्थित प्रैक्टिस मैदान में आयोजित किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि अजय नाथ सहदेव, अध्यक्ष, झारखंड राज्य क्रिकेट संघ तथा विशिष्ट अतिथि श्रीमती पुष्पा हस्सा, जेएसएसपीएस, खेलगांव एवं राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन ए. सोरेंग , मो. फरीद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर एवं गुब्बारे उड़ाकर किया।

सभी अतिथियों का स्वागत राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी सह प्रतियोगिता के आयोजन सचिव धीरसेन ए. सोरेंग ने पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि अजय नाथ सहदेव ने कहा कि फुटबॉल झारखंड के साथ विश्व का सबसे लोकप्रिय खेल है तथा राज्य में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की कोई कमी नहीं है। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना एवं अनुशासन के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का आह्वान करते हुए कहा कि स्कूली खिलाड़ी इतनी मेहनत और समर्पण के साथ खेलें कि भविष्य में वे फीफा विश्व कप जैसी प्रतिष्ठित प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व कर देश का गौरव बढ़ाएँ।

स्वागत संबोधन में राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी सह प्रतियोगिता के आयोजन सचिव धीरसेन ए. सोरेंग ने कहा कि सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता विद्यालयी खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुँचने का सशक्त मंच प्रदान करती है। उन्होंने खिलाड़ियों से अनुशासन, टीम भावना एवं निष्पक्ष खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का आह्वान करते हुए प्रतियोगिता के पारदर्शी एवं निष्पक्ष संचालन का विश्वास दिलाया।
प्रतियोगिता में अंडर-15 बालक, अंडर-17 बालक एवं अंडर-17 बालिका वर्ग में राज्य के पाँचों प्रमंडलों की विजेता टीमों के 240 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

प्रथम दिन खेले गए लीग मुकाबलों में अंडर-17 बालिका वर्ग में संथाल परगना ने कोल्हान को 7–0 से हराया। अंडर-17 बालक वर्ग में दक्षिण छोटानागपुर ने उत्तर छोटानागपुर को 3–1 से पराजित किया, जबकि संथाल परगना एवं कोल्हान के बीच मुकाबला 0–0 की बराबरी पर समाप्त हुआ। वहीं अंडर-15 बालक वर्ग में उत्तर छोटानागपुर ने दक्षिण छोटानागपुर को 2–0 तथा संथाल परगना ने कोल्हान को 4–0 से पराजित किया। मंच संचालन चंद्रदेव सिंह ने किया।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन में झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के राज्य खेल कोषांग के सभी सदस्यों, प्रतिनियुक्त शारीरिक शिक्षा शिक्षकों तथा आयोजन समिति के सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *