मारवाड़ी युवा मंच समर्पण शाखा ने अन्नपूर्णा सेवा का किया आयोजन, जरूरतमंदों के बीच बांटा भोजन

झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के 'सृजन से सम्मान तक – रजत जयंती वर्ष समारोह' के तहत मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा ने अन्नपूर्णा सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया।

रांची : झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के ‘सृजन से सम्मान तक – रजत जयंती वर्ष समारोह’ के तहत मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा ने हरमू रोड स्थित गौशाला परिसर में अन्नपूर्णा सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष प्रवीण जैन छाबड़ा के सम्मान में शाखा अध्यक्ष शुभा अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।

Read More : रांची में ‘सोहराई’ पत्रिका के पांचवें अंक का लोकार्पण, राज्यपाल ने दी बधाई

कार्यक्रम के दौरान करीब 150 जरूरतमंद लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर अन्नपूर्णा सेवा का लाभ लिया। आयोजन का उद्देश्य जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचाकर सेवा, समर्पण और मानवता के मूल्यों को बढ़ावा देना था।

सेवा कार्य में सदस्यों की सक्रिय भागीदारी

इस अवसर पर शुभा अग्रवाल, चंदा अग्रवाल, सोनम अग्रवाल, शायरी अग्रवाल, वर्षा धानुका, निशी सर्राफ, शीतल मुरारका सहित शाखा के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने उत्साह और समर्पण के साथ सेवा कार्य को सफल बनाया। शाखा की मीडिया प्रभारी वेदिका सिंघानिया ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि सामाजिक सेवा के ऐसे आयोजन आगे भी जारी रहेंगे।

Read More : सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य को लेकर इरफान अंसारी की अपील, बोले- बेहतर इलाज सुनिश्चित हो

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *