बोकारोः जिला में बोकारो थर्मल रेलवे स्टेशन पर गुरुवार देर रात कोयला लदी मालगाड़ी के एक वैगन में आग लगने से हड़कंप मच गया. हालांकि लोको पायलट की सतर्कता और रेलवे प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया. कुशमाही से चंद्रपुरा थर्मल पावर स्टेशन जा रही मालगाड़ी के तीसरे वैगन से धुआं निकलने के बाद आग की लपटें दिखाई दीं.
लोको पायलट के द्वारा शिफ्ट बदलने के समय मिली आग की जानकारी
रात करीब 11 बजे शिफ्ट बदलने के दौरान नए लोको पायलट ने इंजन नंबर 33397 और 33350 से जुड़ी मालगाड़ी की जांच की. इसी दौरान मालगाड़ी के वैगन से धुआं निकलता देखा गया. तुरंत इसकी सूचना स्टेशन मास्टर मिथिलेश कुमार यादव को दी गई, जिसके बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया.
सीआईएसएफ दमकल की टीम ने संभाला मोर्चा
मालगाड़ी में आग की सूचना मिलते ही डीवीसी पावर प्लांट बोकारो थर्मल यूनिट…
कोयले की चिंगारी से आग लगने की आशंका
स्टेशन मास्टर मिथिलेश कुमार यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में कोयले की लोडिंग के दौरान घर्षण या टकराव से निकली चिंगारी को आग लगने का संभावित कारण माना जा रहा है. घटना की जानकारी डीआरएम को भेज दी गई है.
आग नियंत्रित होने के बाद रेलवे ने एहतियात के तौर पर मालगाड़ी का रूट बदल दिया और उसे चंद्रपुरा थर्मल पावर स्टेशन की जगह कोडरमा थर्मल पावर स्टेशन के लिए रवाना किया गया. रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यह कदम सुरक्षित कोयला परिवहन सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया.




