युवाओं और महिलाओं से भाजपा ने किया विश्वासघात : आलोक कुमार दूबे

रांची : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव आलोक कुमार दूबे ने भाजपा पर युवाओं और महिलाओं के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की राजनीति चुनावी वादों और प्रचार तक सीमित रह गई है, जबकि युवा पेपर लीक, बेरोजगारी

आलोक कुमार दूबे

रांची : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव आलोक कुमार दूबे ने भाजपा पर युवाओं और महिलाओं के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की राजनीति चुनावी वादों और प्रचार तक सीमित रह गई है, जबकि युवा पेपर लीक, बेरोजगारी और बदहाल शिक्षा व्यवस्था से परेशान हैं।

raed more : 14वीं JPSC PT में कथित अनियमितताओं को लेकर अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, आयोग कार्यालय का घेराव

आलोक कुमार दूबे ने कहा कि लाखों रुपये खर्च कर पढ़ाई करने वाले युवाओं को न गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल रही है और न ही रोजगार के पर्याप्त अवसर। उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार हो रहे पेपर लीक से मेहनती छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने महाराष्ट्र सरकार की ‘मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना’ का उल्लेख करते हुए कहा कि चुनाव के समय महिलाओं से बड़े वादे किए गए, लेकिन बाद में ई-केवाईसी और पात्रता जांच के नाम पर बड़ी संख्या में महिलाओं को योजना से बाहर कर दिया गया। उनके अनुसार, इससे लाखों महिलाओं को नुकसान हुआ।

कांग्रेस नेता ने नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) की रिपोर्ट का हवाला देते हुए योजना के वित्तीय प्रबंधन पर भी सवाल उठाए। उन्होंने महाराष्ट्र सरकार से अतिरिक्त खर्च और योजना के क्रियान्वयन को लेकर जवाब देने की मांग की। आलोक कुमार दूबे ने कहा कि कांग्रेस युवाओं, महिलाओं और गरीबों के अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखेगी। उन्होंने मांग की कि पात्र महिलाओं को योजना का लाभ दोबारा दिया जाए, ई-केवाईसी से वंचित महिलाओं के लिए विशेष अभियान चलाया जाए और योजना में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कराई जाए।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *