पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मन्नान मलिक के निधन पर कांग्रेस ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

रांची। झारखंड के पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मन्नान मलिक का आज मंगलवार की सुबह पल्स अस्पताल में निधन हो गया। वे पिछले कई महीनों से अस्वस्थ चल रहे थे और उपचाराधीन थे। उनके निधन की खबर से पूरे प्रदेश में शोक की

रांची। झारखंड के पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मन्नान मलिक का आज मंगलवार की सुबह पल्स अस्पताल में निधन हो गया। वे पिछले कई महीनों से अस्वस्थ चल रहे थे और उपचाराधीन थे। उनके निधन की खबर से पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई।
आज अपराह्न 2 बजे उनका पार्थिव शरीर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय लाया गया, जहां ग्रमीण बिकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, पूर्ब केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय,रविन्द्र सिंह,प्रदेश कांग्रेस मिडिया प्रभारी राकेश सिन्हा,महिला कांग्रेस अध्य्क्ष रामा खलको,महानगर अध्य्क्ष कुमार राजा, राजीव रंजन प्रसाद, सोनल शांति सहित वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर पार्टी की ओर से उनके पार्थिव शरीर पर कांग्रेस का झंडा ओढ़ाकर अंतिम सम्मान दिया गया।

मन्नान मलिक का निधन कांग्रेस परिवार के लिए अपूरणीय क्षति: केशव महतो कमलेश

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि मन्नान मलिक का निधन कांग्रेस परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय मन्नान मलिक ने अपना संपूर्ण सार्वजनिक जीवन जनसेवा, सामाजिक सद्भाव और कांग्रेस की विचारधारा को समर्पित किया। वे एक सादगीपूर्ण, मिलनसार और संघर्षशील जननेता थे, जिन्होंने हमेशा समाज के कमजोर और वंचित वर्गों की आवाज़ बुलंद की। उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने अपने शोक संदेश में कहा कि मन्नान मलिक का निधन पार्टी के लिए अत्यंत दुःखद क्षति है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने एक अनुभवी, समर्पित और कर्मठ नेता खो दिया है। उनका सार्वजनिक जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा।सुबोध कांत सहाय ने कहा कि मन्नान मलिक का जीवन सादगी, सेवा और जनहित के प्रति समर्पण का उदाहरण था। उनके निधन से झारखंड की राजनीति ने एक अनुभवी जननेता को खो दिया है।
इस अवसर पर उपस्थित सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ईश्वर से प्रार्थना करती है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस असीम दुःख को सहने की शक्ति दें।

कल दिन के 1 बजे धनबाद में होगा अंतिम सस्कार

कल बुधवार को मन्नान मलिक्क पार्थिव शरीर को राजकीय सम्मान के साथ दिन के 1 बजे धनबाद में अंतिम संस्कार किया जाएगा यह जानकारी मिडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने दी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.