रांची में SIR के तहत लगा मतदाता सहायता कैंप, मौके पर भरे गए गणना फॉर्म

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चलाए जा रहे विशेष सघन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को गति देने के उद्देश्य से शनिवार को रांची के मेन रोड स्थित विश्वकर्मा लेन में विशेष मतदाता सहायता कैंप आयोजित किया गया।
मतदाता सहायता कैंप

रांची : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चलाए जा रहे विशेष सघन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को गति देने के उद्देश्य से शनिवार को रांची के मेन रोड स्थित विश्वकर्मा लेन में विशेष मतदाता सहायता कैंप आयोजित किया गया। कैंप का उद्देश्य नागरिकों को मतदाता सूची से जुड़ी प्रक्रियाओं को सरल बनाना और उनकी समस्याओं का मौके पर ही समाधान करना था।

Read More : दिल्ली में सीएम हेमंत ने राज्यसभा सांसद सरफराज अहमद से की मुलाकात, जाना हालचाल

कैंप में बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) की टीम सुबह से ही मौजूद रही। इस दौरान नागरिकों के गणना फॉर्म भरने सहित मतदाता सूची से जुड़े अन्य कार्यों का त्वरित निष्पादन किया गया।

युवाओं और महिलाओं की रही सक्रिय भागीदारी

मतदाता सहायता कैंप में स्थानीय लोगों का उत्साह देखने को मिला। विशेष रूप से बड़ी संख्या में ऐसे युवा पहुंचे, जो पहली बार अपना वोटर आईडी कार्ड बनवाने आए थे। इसके अलावा महिलाओं ने भी कैंप में पहुंचकर अपने गणना फॉर्म भरे और आवश्यक जानकारी प्राप्त की। स्थानीय निवासियों ने कहा कि इस तरह के सहायता कैंप से फॉर्म भरने और संबंधित प्रक्रियाओं को पूरा करने में काफी सुविधा मिली।

सामाजिक कार्यकर्ताओं का रहा सहयोग

कैंप के सफल आयोजन में सामाजिक कार्यकर्ता सैय्यद फ़राज़ अब्बास, वीरेंद्र कुमार, महफूज़ आलम, मोहम्मद सलाम सहित अन्य लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Read More : रांची में आदिवासी जन परिषद की बैठक, पेसा कानून लागू करने और जमीन बचाने का संकल्प

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *