राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने डॉ मेघा रानी को किया सम्मानित

रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने विश्व रिकॉर्ड धारक डॉ मेघा रानी को लोक भवन में आमंत्रित कर उन्हें आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर राज्यपाल ने डॉ मेघा रानी को हिंदी लेखन के क्षेत्र में निरंतर कार्य करते रहने और अपनी लेखनी को

रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने विश्व रिकॉर्ड धारक डॉ मेघा रानी को लोक भवन में आमंत्रित कर उन्हें आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर राज्यपाल ने डॉ मेघा रानी को हिंदी लेखन के क्षेत्र में निरंतर कार्य करते रहने और अपनी लेखनी को कभी न छोड़ने की प्रेरणा दी। मुलाकात के दौरान राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि डॉ मेघा रानी ने अपनी प्रतिभा से न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि हासिल की है, बल्कि वैश्विक स्तर पर हिंदी भाषा का सम्मान भी बढ़ाया है। उन्हें अपनी लेखन यात्रा निरंतर जारी रखनी चाहिए, ताकि साहित्य और हिंदी भाषा को नई पहचान तथा नई पीढ़ी को प्रेरणा मिलती रहे।

राज्यपाल ने विश्वास व्यक्त किया कि डॉ मेघा रानी की यह उपलब्धि देशभर की युवतियों और लेखन के क्षेत्र में आगे बढ़ने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। ज्ञात हो कि डॉ मेघा रानी ने अपनी असाधारण प्रतिभा और अथक परिश्रम के बल पर दुनिया में सबसे तेज़ हिंदी लिखने का नया विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया है। इस उपलब्धि के साथ वे यह रिकॉर्ड बनाने वाली दुनिया की पहली महिला बन गई हैं। उनकी इस ऐतिहासिक सफलता की चर्चा देश और विदेश के विभिन्न मीडिया मंचों पर हो रही है।

राज्यपाल से मिले आशीर्वाद और मार्गदर्शन पर खुशी व्यक्त करते हुए डॉ. मेघा रानी ने कहा कि विश्व रिकॉर्ड बनाना उनके जीवन का गर्व का क्षण है, लेकिन राज्यपाल से मिलना और उनका स्नेह व प्रेरणा प्राप्त करना उनके लिए सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है। उन्होंने कहा कि वे राज्यपाल की सीख को जीवनभर याद रखेंगी और हिंदी लेखन के प्रति अपना समर्पण निरंतर बनाए रखेंगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *