पटना जू में अगले सप्ताह दिखेगा व्हाइट टाइगर, कई दुर्लभ वन्यजीव भी बने नया आकर्षण

पटना जू आने वाले पर्यटकों के लिए अगले सप्ताह से नया आकर्षण जुड़ने जा रहा है। दिल्ली जू से एनिमल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत लाए गए व्हाइट टाइगर को अगले सप्ताह से दर्शकों के लिए प्रदर्शित किया जाएगा।
पटना जू

पटना : पटना जू आने वाले पर्यटकों के लिए अगले सप्ताह से नया आकर्षण जुड़ने जा रहा है। दिल्ली जू से एनिमल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत लाए गए व्हाइट टाइगर को अगले सप्ताह से दर्शकों के लिए प्रदर्शित किया जाएगा। इसके साथ ही कई अन्य दुर्लभ वन्यजीवों को भी जू में शामिल किया गया है, जिससे इसकी जैव विविधता और आकर्षण दोनों बढ़ेंगे। दिल्ली जू से पटना जू में छह संघाई हिरण, चार व्हाइट ब्लैकबक, चार रोजी पेलिकन और चार पेंटेड स्टॉर्क भी लाए गए हैं। संघाई हिरणों में दो नर और चार मादा, जबकि व्हाइट ब्लैकबक में दो नर और दो मादा शामिल हैं।

Read More : सीएम सम्राट चौधरी ने एमएस धोनी को दी जन्मदिन की बधाई

पहली बार दिखेगा ग्रीन इगुआना

रोहतक जू से दो ग्रीन इगुआना और दो सिल्वर फिजेंट भी पटना जू पहुंचे हैं। ग्रीन इगुआना को पहली बार पटना जू में देखा जा सकेगा, जो पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण होगा। इनके लिए रेप्टाइल हाउस में 20×30 फीट का विशेष कांच का बाड़ा तैयार किया गया है। इस बाड़े को उनके प्राकृतिक आवास की तरह विकसित किया गया है, जिसमें मजबूत टहनियां, फाउंटेन, पत्थर और सूखी पत्तियां लगाई गई हैं। ग्रीन इगुआना मुख्य रूप से फल, सब्जियां, पत्तियां और कीड़ों का सेवन करते हैं।

Read More : बिहार में नई टोल व्यवस्था लागू, स्टेट हाईवे पर भी वसूला जाएगा टोल टैक्स

गौर संरक्षण कार्यक्रम को मिलेगी मजबूती

पटना जू में गौर (भारतीय बाइसन) की संख्या बढ़ाने की भी तैयारी चल रही है। सेंट्रल जू अथॉरिटी की मंजूरी मिलने के बाद 25 जुलाई तक कर्नाटक के शिवमोगा जू से दो नर गौर लाए जाएंगे। फिलहाल जू में केवल दो मादा गौर हैं। नर गौर आने के बाद इनके संरक्षण और प्रजनन कार्यक्रम को और मजबूती मिलने की उम्मीद है। शिवमोगा जू देश की पहली विशेष ‘गौर सफारी’ के रूप में विकसित किया गया है, जहां मैसूरु चिड़ियाघर से लाए गए भारतीय गौर रखे जाते हैं। अधिकारियों का मानना है कि नए वन्यजीवों के शामिल होने से पटना जू में पर्यटकों की संख्या में भी बढ़ोतरी होगी।

Read More : चातुर्मास 2026 : 25 जुलाई से शुरू होंगे 4 पवित्र महीने, जानें क्या करें और क्या नहीं

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.