प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए रांची नगर निगम सम्मानित

रांची: खेलगांव में आयोजित झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा समापन समारोह एवं राज्य सरकार के द्वितीय वर्षगांठ कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के प्रभावी क्रियान्वयन एवं उत्कृष्ट कार्यों के लिए रांची नगर निगम को सम्मानित किया गया। यह सम्मान

महापौर श्रीमती रोशनी खलखो एवं नगर आयुक्त  सुशांत गौरव

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: खेलगांव में आयोजित झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा समापन समारोह एवं राज्य सरकार के द्वितीय वर्षगांठ कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन  द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के प्रभावी क्रियान्वयन एवं उत्कृष्ट कार्यों के लिए रांची नगर निगम को सम्मानित किया गया। यह सम्मान  महापौर श्रीमती रोशनी खलखो एवं नगर आयुक्त  सुशांत गौरव ने प्राप्त किया।
रांची नगर निगम द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से शहरी क्षेत्र के जरूरतमंद एवं पात्र परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराने की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति की गई है।

प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी : प्रमुख उपलब्धियां इस प्रकार रही

 Vertical-4 (BLC) – व्यक्तिगत आवास निर्माण
– कुल स्वीकृत आवास : 12,427
– पूर्ण आवास : 11,468
– आवास पूर्णता का प्रतिशत : 92%
इस घटक के अंतर्गत पात्र लाभुकों को स्वयं की भूमि पर पक्का आवास निर्माण के लिए सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जाती है। प्रति आवास केंद्रांश ₹1.50 लाख एवं राज्यांश ₹1.00 लाख निर्धारित है।

 Vertical-3 (AHP) – किफायती आवास परियोजनाएं

इस घटक के अंतर्गत रांची में कुल 1,915 आवासों की विभिन्न आवासीय परियोजनाएं संचालित की गई हैं। इनमें शामिल हैं—
– बिरसा आवासीय परियोजना – 180 आवास
– इस्लाम नगर परियोजना – 291 आवास
– बनहौरा आवासीय परियोजना – 180 आवास
– लाइट हाउस परियोजना – 1,008 आवास
– निर्मल आवास परियोजना – 256 आवास
प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से रांची शहर के हजारों जरूरतमंद परिवारों के पक्के आवास के सपने को साकार करने में मदद मिली है। यह उपलब्धि समावेशी शहरी विकास, सामाजिक सुरक्षा एवं प्रत्येक पात्र परिवार को सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराने के प्रति रांची नगर निगम की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *