‘राम-रहीम’ की हत्या की सुपारी देने के मामले में धनबाद कोर्ट में पेश हुए सांसद ढुलू महतो

धनबाद। कांग्रेस नेता राजकुमार महतो उर्फ राम और असलम मंसूरी उर्फ रहीम की कथित रूप से हत्या की सुपारी देने एवं षड्यंत्र रच कर फायरिंग करवाने के मामले की सुनवाई शनिवार को धनबाद के जिला एवं सत्र न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र अवस्थी की अदालत में हुई।

धनबाद कोर्ट में पेश हुए सांसद ढुलू महतो

अपनी भाषा में पढ़ें

धनबाद। कांग्रेस नेता राजकुमार महतो उर्फ राम और असलम मंसूरी उर्फ रहीम की कथित रूप से हत्या की सुपारी देने एवं षड्यंत्र रच कर फायरिंग करवाने के मामले की सुनवाई शनिवार को धनबाद के जिला एवं सत्र न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र अवस्थी की अदालत में हुई।

सुनवाई के दाैरान अदालत में भाजपा नेता धनबाद के सांसद ढुलू महतो महतो और उनके सहयोगी दिनेश रवानी, सुनील राय व विक्की डोम भी कोर्ट में पेश हुए। सांसद और अन्य का सफाई बयान दर्ज किया गया। सभी ने कोर्ट को दिए अपने बयान में खुद को निर्दोष बताया।
प्राथमिकी रामेश्वर तूरी के शिकायत पर 12 अक्टूबर 2022 को केंदुआडीह थाने में तत्कालीन विधायक (अब सांसद) ढुल्लू महतो, दिनेश रवानी, सुनील राय और विक्की डोम के विरुद्ध केंदुआ दी थाना कांड संख्या 132 / 22 दर्ज की गई थी।

प्राथमिकी के मुताबिक 12 अक्टूबर 2022 के दोपहर 12:00 बजे रामेश्वर तूरी गडेरिया नदी से नहाकर आ रहा था कि सरकारी स्कूल के समीप 10 से 12 लोग बैठे थे।

एक दूसरे से बात कर रहे थे कि ढुल्लू महतो ने राम-रहीम को मारने की सुपारी 5 लाख मे दिनेश रवानी, सुनील राय और विक्की डोम को दी थी। आरोप है कि उपरोक्त के द्वारा रामेश्वर के भतीजे के ऊपर गोली चलाई गई थी जिसमें वह जख्मी हो गया था।

also read :खेलगांव में झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़े का समापन, CM ने 2050 तक विकसित राज्य बनाने का रखा लक्ष्य

 

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.