रांची : श्री रानी सती दादी जी के भव्य महोत्सव का शुभारंभ कल यानी रविवार से धार्मिक और वैदिक अनुष्ठानों के साथ होगा। महोत्सव के पहले दिन मंदिर प्रांगण में जल संचय, गणेश पूजन, ध्वज पूजन और हवन का आयोजन किया जाएगा। सभी धार्मिक अनुष्ठान पंडित श्री देव कुमार जी के सान्निध्य में संपन्न होंगे।
Read More : झारखंड स्थापना दिवस पर NHM की डिजिटल पहल का प्रदर्शन, CM हेमंत सोरेन ने देखा स्टॉल
सुबह 5 बजे से शुरू होंगे धार्मिक अनुष्ठान
महोत्सव के पहले दिन सुबह 5 बजे जल संचय का कार्यक्रम होगा। इसके बाद सुबह 7 बजे गणेश पूजन और ध्वज पूजन किया जाएगा। वहीं, अपराह्न 3 बजे हवन का आयोजन होगा। सभी कार्यक्रम मंदिर परिसर में संपन्न होंगे। मंदिर में पूजा का शुभारंभ न्यासी श्री रतन जालान जी ने किया। इस अवसर पर महोत्सव संयोजक श्री प्रदीप राजगढ़िया, सह-संयोजक श्री मनोज अग्रवाल और श्री प्रदीप लोहिया तथा मंदिर के मंत्री श्री मनोज जालान मौजूद रहे।
कई गणमान्य लोग और श्रद्धालु रहे उपस्थित
कार्यक्रम के दौरान श्री विमल झुनझुनवाला, श्री चंद्रकांत झुनझुनवाला, श्री अक्षय हरलालका, श्री यश सुरेका, श्री आशुतोष खेतान, श्री मेहुल खेमका, श्री तरुण सराफ और श्री शिवम सराफ सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
श्रद्धालुओं से सपरिवार शामिल होने की अपील
महोत्सव के दौरान कई धार्मिक और भक्तिमय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मंदिर कमिटी ने श्रद्धालुओं से सपरिवार महोत्सव में शामिल होकर श्री रानी सती दादी जी का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है। इसकी जानकारी श्री यश सुरेका ने दी। यह आयोजन रानी सती मंदिर कमिटी, रांची की ओर से किया जा रहा है।


