सरायकेला के NH-220 में दो वाहनों की आपस में टक्कर, लगी आग, दोनों वाहन चालकों की हुई

रांची/ सरायकेला। सरायकेला जिले के राजनगर-चाईबासा मुख्य मार्ग (NH-220) पर सड़क हादसा हुआ। हादसे में दोनों वाहन चालकों की मौत हो गई, जबकि दो चालकों का इलाज जारी है। रोला-खैरबनी मोड़ के समीप देर रात करीब एक बजे हाइवा और ट्रेलर के बीच आमने-सामने की

रांची/ सरायकेला। सरायकेला जिले के राजनगर-चाईबासा मुख्य मार्ग (NH-220) पर सड़क हादसा हुआ। हादसे में दोनों वाहन चालकों की मौत हो गई, जबकि दो चालकों का इलाज जारी है। रोला-खैरबनी मोड़ के समीप देर रात करीब एक बजे हाइवा और ट्रेलर के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जारेदार थी कि दोनों वाहनों में तुरंत आग लग गई।

चालक की जिंदा जलकर मौत

इस अग्निकांड में ट्रेलर चालक केबिन में फंस गया और जिंदा जलकर मौत हो गईर्। वहीं, हाइवा चालक को गंभीर स्थिति में मलबे से निकालकर चाईबासा सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

आग लगी वाहनों से बचने के प्रयास में पीछे से आ रहे दो अन्य ट्रेलर भी आपस में टकराए
वहीं, इस हादसे के दौरान आग लगी वाहनों से बचने के प्रयास में पीछे से आ रहे दो अन्य ट्रेलर भी आपस में टकरा गए। दोनों वाहनों की टक्कर के बाद ट्रेलर अनियंत्रित होकर खेत में पलट गया। जिससे दोनों ट्रेलर चालक घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही राजनगर थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। राजनगर थाना प्रभारी विपुल कुमार ओझा ने बताया कि दमकलकर्मियों को आग पर काबू पाने में करीब दो घंटे का समय लगा। लेकिन तब तक दोनों वाहन पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.