रांची: लाला लाजपत राय के 98 वें शहादत दिवस पर आज मंगलवार को राजधानी के महात्मा गांधी मार्ग स्थित लाला लाजपत राय चाैक पर उनकी प्रतिमा पर महानगर कांग्रेस,चुटिया प्रखंड कांग्रेस,युवा कांग्रेस, झामुमो की ओर से भी श्रद्धा सुमन अर्पित किया। जहां पर नेताओं, कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर तथा अगरबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने लाला लाजपत राय,बाल गंगाधर तिलक और विपिन चंद्र पाल के द्वारा देश के लिए किए गए उनकी कुर्बानियों को याद करके उनके बताए मार्ग पर चलने की शपथ ली। कार्यक्रम में लाला लाजपत राय अमर रहें एवं भारत माता की जय के गगनभेदी नारे लगाए गए।
श्रद्धांजलि सभा में ये रहे शामिल
रांची महानगर कांग्रेस उपाध्यक्ष अरुण चावला,चुटिया प्रखंड अध्यक्ष प्रशांत गौरव,युवा कांग्रेस की पिया बर्मन,झामुमो नेत्री शांति निर्मला तिर्की,प्रो. हरविंदर वीर सिंह,प्रखंड उपाध्यक्ष विकास सिंह,गोपाल पांडे,संजीव महतो,महेश राय,पपली ओझा,अक्कू पांडे,वैभव सिंह,अमर सिंह,करण नायक सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।





