रांची: मेसरा स्थित बीआईटी थाना क्षेत्र के देवी दर्शन अंतर्गत वैष्णवी नगर में चोरों ने बंद घर को निशाना बनाते हुए चाेरी की घटना को अंजाम दिया। जहां चोर घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गये हैं।
मालूम की गृहस्वामी धर्मेंद्र कुमार सिंह अपने परिवार के साथ छठ पर्व मनाने छपरा जिले के परसा गांव गये हुए थे। इसी दौरान रविवार को चोरों ने घर को सूना पाकर वारदात को चाेरी की घटना को अंजाम दिया। चोरी गये सामान में नकदी के अलावा सोने और चांदी के जेवरात शामिल हैं।
परिवार के लौटने पर चोरी की जानकारी सामने आई। इसके बाद गृहस्वामी ने बीआईटी थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।
also read : जय शाह फिर आईसीसी के लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए निर्विरोध चेयरमैन चुने गए





