रांची : जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), रांची की ओर से रविवार1(5 नवंबर) को बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा, होटवार में जेल अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न न्यायालयों के 16 मामलों को जेल अदालत में रखा गया। यह आयोजन झालसा के कार्यपालक अध्यक्ष एवं माननीय न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद के निर्देश और सदस्य सचिव कुमारी रंजना अस्थाना के आदेश पर किया गया। न्यायायुक्त सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष अनिल कुमार मिश्रा-1 के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित हुआ। डालसा सचिव राकेश रौशन ने भी आयोजन का नेतृत्व किया।
Read More : धनबाद में अधिवक्ता की संदिग्ध मौत, रेलवे लाइन के पास मिला शव
न्यायिक दंडाधिकारी नुमान खां आजम रहे मुख्य अतिथि
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में न्यायिक दंडाधिकारी नुमान खां आजम उपस्थित रहे। इसके अलावा काराधीक्षक कुमार चंद्रशेखर, कारापाल लवकुश कुमार, बड़ा बाबू प्रदीप मुंडा और आशीष कुमार सिन्हा भी मौजूद रहे। मौके पर एलएडीसी चीफ प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, डिप्टी चीफ कविता खाती तथा एलएडीसी सदस्य बीरेन्द्र प्रताप, सौरभ पांडे और अभिलाषा सिन्हा सहित न्यायालयकर्मी, काराकर्मी और बंदी उपस्थित थे।
16 बंदियों के आवेदन पर हुई सुनवाई
जेल अदालत के लिए जेल में संसीमित 16 बंदियों के आवेदन प्राप्त हुए थे। न्यायिक दंडाधिकारी और एलएडीसी के सदस्यों ने जेल अदालत में सभी मामलों को सुना। इस दौरान बंदियों को उनके कानूनी अधिकारों और जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची की ओर से उपलब्ध कराई जाने वाली सहायता के बारे में भी जानकारी दी गई।
बंदियों को दी गई नालसा और झालसा की योजनाओं की जानकारी
विधिक जागरूकता शिविर में एलएडीसी सदस्यों ने बंदियों को नालसा और झालसा की ओर से संचालित विभिन्न लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी। एलएडीसी सदस्य बीरेन्द्र प्रताप ने बताया कि जेल में डालसा का पीएलवी नियुक्त है। बंदी अपनी कानूनी समस्याओं और जरूरतों को लेकर उनसे संपर्क कर सकते हैं और अपना आवेदन भी दे सकते हैं।






