Read More : हटनिया तालाब पहुंचे DC मंजूनाथ भजंत्री, संध्या और उषा अर्घ्य दिया
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
स्थानीय लोगों से शव मिलने की सूचना मिलते ही आरपीएफ और धनबाद थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) भेज दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन भी अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मौत से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।
अधिवक्ता की मौत से न्यायिक जगत में शोक
आदित्य केसरी के बड़े भाई सुबोध केसरी भी पेशे से अधिवक्ता हैं। घटना की खबर मिलते ही न्यायिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में अधिवक्ता एसएनएमएमसीएच पहुंचे और घटना की जानकारी ली। अस्पताल परिसर में परिजनों, अधिवक्ताओं और परिचितों की भीड़ जुटी रही।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा मौत का कारण
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आदित्य केसरी रेलवे लाइन के पास किन परिस्थितियों में पहुंचे थे। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। प्रारंभिक आशंका के बावजूद मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।






