रांची : छठ महापर्व को लेकर रांची नगर निगम ने शहर के तालाबों और छठ घाटों की तैयारियां तेज कर दी हैं। नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न तालाबों एवं घाटों की साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण का काम तेजी से किया जा रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए घाटों पर आवश्यक व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की जा रही हैं। नगर आयुक्त के मार्गदर्शन और अपर नगर आयुक्त के लगातार प्रयासों से छठ घाटों का स्वरूप निखर रहा है। निगम की ओर से सभी तालाबों और घाटों को निर्धारित समय से पहले तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है।
Read More : PM मोदी ने सुनाया गुजरात का CM बनने का किस्सा, पत्रकारों से जुड़ी यादें साझा कीं
साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण पर जोर
छठ महापर्व के मद्देनजर नगर निगम क्षेत्र के सभी तालाबों और घाटों की सफाई के साथ उनके सौंदर्यीकरण का काम युद्धस्तर पर चल रहा है। इसके अलावा श्रद्धालुओं के लिए जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था भी की जा रही है।
श्रद्धालुओं को नहीं होगी असुविधा
नगर निगम का प्रयास है कि छठ महापर्व शुरू होने से पहले सभी घाट पूरी तरह तैयार हो जाएं। इससे व्रतियों और श्रद्धालुओं को पूजा के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।


