रांची में 22 नवंबर को लगेगा 63वां आनंद मेला, 110 स्टॉल होंगे आकर्षण

रांची : रांची में 22 नवंबर को संत पॉल्स कैथेड्रल चर्च परिसर में 63वां आनंद मेला 2026 धूमधाम से मनाया जाएगा। बहुबाजार स्थित चर्च मैदान में आयोजित इस मेले का आयोजन संत पॉल्स चर्च-रांची पेरिश कमेटी की ओर से किया जा रहा है। कार्यक्रम दोपहर

आनंद मेला
संत पॉल्स चर्च-रांची

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : रांची में 22 नवंबर को संत पॉल्स कैथेड्रल चर्च परिसर में 63वां आनंद मेला 2026 धूमधाम से मनाया जाएगा। बहुबाजार स्थित चर्च मैदान में आयोजित इस मेले का आयोजन संत पॉल्स चर्च-रांची पेरिश कमेटी की ओर से किया जा रहा है। कार्यक्रम दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक चलेगा। मेले की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मेला संयोजक राजकुमार नागवंशी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आयोजन को लेकर एक कोर कमेटी का गठन किया गया है। इसमें पेरिश प्रिस्ट सह छोटानागपुर डायसिस उपाध्यक्ष रेव्ह जोलजस कुजूर, सचिव अनुशील किस्पोट्टा, कोषाध्यक्ष रुधीर तिर्की के साथ सभी प्रिस्ट और पेरिश काउंसलर को शामिल किया गया है।

Read More : PM मोदी ने सुनाया गुजरात का CM बनने का किस्सा, पत्रकारों से जुड़ी यादें साझा कीं

110 स्टॉल और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे आकर्षण

63वें आनंद मेले में बिशप वेस्टकॉट ग्रुप के अलावा कुल 110 स्टॉल लगाए जाएंगे। इन स्टॉलों पर खानपान, मनोरंजन और सजावटी वस्तुओं की बिक्री होगी। मेले में आने वाले लोगों के लिए कई तरह के आकर्षण की व्यवस्था की जा रही है। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इसमें 18 टोला कोयर मंडली की ओर से रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

मुख्य अतिथि और पुरोहित अतिथि के रूप में होंगे शामिल

आनंद मेले में बिशप बीबी बास्के, रेव्ह जोलजस कुजूर, रेव्ह अमृत मसीह चरण मुंडू, रेव्ह अनिल डाहंगा, रेव्ह एस डेविड, रेव्ह शामवेल नाग, नथानियल जैकब, जे एडविन, एडविन जैकब, इरविन जैकब, अर्चना धान और रेव्ह इमानवेल बाड़ा सहित अतिथि और पुरोहित शामिल होंगे। इसके साथ ही बिशप वेस्टकॉट ग्रुप के प्राचार्य भी अतिथि के रूप में कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।

सफल आयोजन के लिए बनाई गईं कई कमेटियां

मेले को व्यवस्थित और सफल बनाने के लिए विभिन्न विभागों की कमेटियां गठित की गई हैं। इनमें प्रिंट मीडिया, टिकट वितरण, ग्राउंड मैनेजमेंट, स्टॉल वितरण, स्टेज संचालन और फूड मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभालने वाली टीमें शामिल हैं। इसके अलावा स्वागत विभाग, स्टेज सजावट, लाइट एंड साउंड, सांस्कृतिक कार्यक्रम, लॉ एंड ऑर्डर, वोलेंटियर विभाग, अतिथि स्वागत, मेडिकल टीम और फोटोग्राफी के लिए भी कमेटियां बनाई गई हैं। बैज वितरण, रिकॉर्डिंग, मीडिया प्रतिनिधि, विशेष सुरक्षा समिति और ऑफिस प्रबंधन की जिम्मेदारी भी अलग-अलग टीमों को सौंपी गई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *