रांची में मौलाना आजाद की जयंती पर मेगा ब्लड डोनेशन कैंप, 60 यूनिट रक्तदान

रांची : देश के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की 138वीं जयंती पर सोमवार को अंजुमन इस्लामिया अस्पताल में मेगा ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया। अस्पताल प्रबंधन समिति की ओर से आयोजित इस शिविर में कुल 60 यूनिट रक्त एकत्रित किया

मौलाना आजाद

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : देश के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की 138वीं जयंती पर सोमवार को अंजुमन इस्लामिया अस्पताल में मेगा ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया। अस्पताल प्रबंधन समिति की ओर से आयोजित इस शिविर में कुल 60 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। जमा रक्त हेल्थ प्वाइंट ब्लड बैंक को समर्पित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पुलिस अधीक्षक पारस राणा शामिल हुए। उन्होंने मौलाना आजाद को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि आजादी के समय उन्होंने काफी कष्ट सहकर देश को लोकतांत्रिक व्यवस्था दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उनके जीवन से सभी को प्रेरणा लेने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि मौलाना आजाद केवल देश के पहले शिक्षा मंत्री ही नहीं थे, बल्कि उन्होंने समाज को शिक्षा से जोड़ने के लिए भी कई महत्वपूर्ण काम किए। उनके योगदान पर देश को गर्व है।

Read More : डोरंडा में मां काली के दरबार पहुंचे रांची DC मंजूनाथ, की सुख-समृद्धि की कामना

रक्तदाताओं को दिया गया हेलमेट

कार्यक्रम की शुरुआत हाफिज सद्दाम ने कुरान की तिलावत से की। अस्पताल प्रबंधन समिति के सह-सचिव नदीम इकबाल ने कार्यक्रम का संचालन किया। समिति के सक्रिय सदस्य अफरोज आलम ने स्वागत भाषण दिया और मौलाना आजाद के जीवन तथा रक्तदान शिविर के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता अंजुमन इस्लामिया के अध्यक्ष मोख्तार अहमद ने की। शिविर में रक्तदान करने वाले प्रत्येक रक्तदाता को हेलमेट देकर प्रोत्साहित किया गया।

आग से लोगों को बचाने वाले पांच युवाओं को मिला सम्मान

कार्यक्रम के दौरान 9 नवंबर 2026 को सेकंड स्ट्रीट स्थित फल गोदाम में लगी आग के दौरान लोगों को बचाने वाले युवाओं को सम्मानित किया गया। उन्हें ‘मौलाना अबुल कलाम आजाद अग्नि वीर योद्धा सम्मान’ से नवाजा गया। नगर पुलिस अधीक्षक पारस राणा ने अपने हाथों से सभी को मोमेंटो देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में वार्ड 23 के पार्षद प्रतिनिधि खालिद उमर, मोहम्मद दानिश, मो. बशर, मोहम्मद ओसामा और वसीम अकरम भोला शामिल थे।

मौलाना आजाद के सपनों को आगे बढ़ाने की अपील

अस्पताल के सुपरिटेंडेंट मुकीम आलम ने कहा कि मौलाना अबुल कलाम आजाद ने रांची में मदरसा इस्लामिया की नींव रखी थी। उनकी दूरदर्शिता का ही परिणाम है कि शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में अंजुमन अस्पताल जैसे संस्थानों का विस्तार हुआ। उन्होंने बताया कि मौलाना आजाद की जयंती के अवसर पर अंजुमन इस्लामिया अस्पताल में ओपीडी के मरीजों का मुफ्त इलाज करने की भी घोषणा की गई है। उन्होंने लोगों से अस्पताल को आधुनिक बनाने में अपनी भूमिका निभाने की अपील की। विशिष्ट अतिथि वार्ड पार्षद मोहम्मद असलम ने मौलाना आजाद के रांची में नजरबंदी के दौरान किए गए सामाजिक कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि इतने महान स्वतंत्रता सेनानी और शिक्षाविद की विरासत रांची को मिली, यह शहर के लिए गर्व की बात है। इस विरासत को संजोकर रखना सभी की जिम्मेदारी है।

रांची में कई संस्थानों में हो रहे कार्यक्रम

अंजुमन इस्लामिया रांची के अध्यक्ष मोख्तार अहमद ने कहा कि अंजुमन इस्लामिया मौलाना आजाद के सपनों का संस्थान है। इसे विकसित करने की जिम्मेदारी रांची के लोगों की है। उन्होंने बताया कि मौलाना आजाद की जयंती पर अंजुमन अस्पताल, मौलाना आजाद कॉलेज, मदरसा इस्लामिया और अंजुमन के अन्य शिक्षण संस्थानों में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें रक्तदान शिविर, मुफ्त इलाज, इस्लामिक क्विज प्रतियोगिता, स्कूली बच्चों और होनहार छात्रों का सम्मान तथा अग्निवीर योद्धा सम्मान शामिल हैं।

आयोजन को सफल बनाने में इनकी रही भूमिका

कार्यक्रम को सफल बनाने में अस्पताल प्रबंधन समिति के सक्रिय सदस्य सुफियान अख्तर और सन्नी खान की अहम भूमिका रही। समिति के उपाध्यक्ष मो. जाहिद ने भी आयोजन का निर्देशन किया। इस मौके पर मोख्तार अहमद ने अस्पताल के सभी कर्मचारियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के सहयोग के बिना रक्तदान शिविर इतना सफल नहीं हो पाता। कार्यक्रम में सह-सचिव नदीम इकबाल, मो. जाहिद, अफरोज आलम, मोहम्मद खालिक, जबीउल हक, सुफियान अख्तर, सन्नी खान, सेंट्रल मोहर्रम कमेटी के महासचिव अकिलूर रहमान, वार्ड पार्षद मोहम्मद असलम, खालिद उमर, नईम कुरैशी, मोहम्मद फारूक, आरजू आलम, हारून रशीद, मो. मुस्लिम, मो. असरफ, मो. एहसान, मो. लड्डन, मो. पप्पू, मो. फहीम, मो. सरवर और सज्जाद इदरीसी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *