रांची के हेहल सोहराय जतरा में शामिल हुए संजय सेठ, बहनों को किया सम्मानित

रांची : रक्षा राज्य मंत्री और रांची के सांसद संजय सेठ मंगलवार को हेहल जतरा स्थल पर आयोजित हेहल सोहराय जतरा महोत्सव में शामिल हुए। झारखंड की समृद्ध जनजातीय संस्कृति और परंपराओं के प्रतीक इस आयोजन में उन्होंने हिस्सा लिया और क्षेत्रवासियों को सोहराय पर्व

संजय सेठ
सोहराय महोत्सव में संजय सेठ ने की शिरकत

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : रक्षा राज्य मंत्री और रांची के सांसद संजय सेठ मंगलवार को हेहल जतरा स्थल पर आयोजित हेहल सोहराय जतरा महोत्सव में शामिल हुए। झारखंड की समृद्ध जनजातीय संस्कृति और परंपराओं के प्रतीक इस आयोजन में उन्होंने हिस्सा लिया और क्षेत्रवासियों को सोहराय पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने महोत्सव के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली मेला समिति की बहनों को सम्मानित भी किया। संजय सेठ ने कहा कि सोहराय केवल एक पर्व नहीं है, बल्कि झारखंड की सांस्कृतिक पहचान और जनजातीय जीवन-दर्शन का जीवंत उत्सव है। यह पर्व कृषि परंपराओं, पशुधन के महत्व और प्रकृति के प्रति प्रेम, सम्मान एवं कृतज्ञता का संदेश देता है।

Read More : श्याम मंदिर रांची में अन्नकूट महोत्सव, 500 से अधिक भक्तों ने पाया प्रसाद

जनजातीय संस्कृति और परंपराओं को सहेजने का संदेश

रक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि लोकसंस्कृति और परंपराएं ही समाज की असली पहचान हैं। इन्हें आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने झारखंड की समृद्ध लोकपरंपराओं, जनजातीय संस्कृति और पारंपरिक उत्सवों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सामूहिक प्रयास करने पर जोर दिया।

मेला समिति की बहनों को किया सम्मानित

महोत्सव के सफल आयोजन में अहम भूमिका निभाने वाली मेला समिति की बहनों को संजय सेठ ने सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि बहनें अपनी सक्रिय भागीदारी, मेहनत और समर्पण से ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों को सफल बनाती हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं न केवल आयोजनों में महत्वपूर्ण योगदान देती हैं, बल्कि अपनी सामाजिक विरासत और परंपराओं को सहेजने का काम भी कर रही हैं।

कई गणमान्य लोग रहे मौजूद

हेहल सोहराय जतरा महोत्सव में अजीत भगत, अशोक मुंडा, बिंदेश्वर बेक, धर्मचंद्र उरांव, बिमेश तिर्की, बंदे उरांव, सुचित उरांव, राकेश तिर्की और विजय तिर्की सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भी हिस्सा लिया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *