श्याम मंदिर रांची में अन्नकूट महोत्सव, 500 से अधिक भक्तों ने पाया प्रसाद

रांची : कार्तिक माह के पावन अवसर पर मंगलवार, 10 नवंबर 2026 को रांची के अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मंदिर में खाटू नरेश श्याम बाबा को अन्नकूट का भोग अर्पित किया गया। श्री श्याम मंडल की ओर से आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में सुबह

श्याम मंदिर

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : कार्तिक माह के पावन अवसर पर मंगलवार, 10 नवंबर 2026 को रांची के अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मंदिर में खाटू नरेश श्याम बाबा को अन्नकूट का भोग अर्पित किया गया। श्री श्याम मंडल की ओर से आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में सुबह 11 बजे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान 500 से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा का प्रसाद ग्रहण किया। आज के अन्नकूट भोग के मुख्य यजमान ललित मोदी, सृष्टि मोदी, अंशुल मोदी एवं तुषित थर्ड रहे। सबसे पहले श्री श्याम मंडल के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश बागला, मंत्री धीरज बंका और मोदी परिवार ने भगवान गणेश की पूजा की। इसके बाद मंदिर में विराजमान वीर बजरंगबली और शिव परिवार का पूजन किया गया।

Read More : छठ पूजा से पहले रांची नगर निगम अलर्ट, तीन प्रमुख घाटों का लिया जायजा

पुड़ी, पुड़ा और पंचमेल सब्जी का लगाया भोग

पूजा के दौरान भगवान को विभिन्न प्रकार के फल और मिठाइयां अर्पित की गईं। इसके बाद खाटू नरेश को अन्नकूट का भोग लगाया गया। इसमें पुड़ी, पुड़ा, बड़ा और पंचमेल की सब्जी शामिल थी। भोग अर्पित किए जाने के दौरान पूरा मंदिर परिसर ‘हारे के सहारे की जय’ और ‘लखदातार की जय’ के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं में प्रसाद प्राप्त करने को लेकर खासा उत्साह दिखा।

500 से अधिक श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

अन्नकूट का भोग ग्रहण करने के लिए मंदिर में भक्तों की कतार लगी रही। श्रद्धालु बारी-बारी से प्रसाद प्राप्त करते रहे। श्री श्याम मंडल के कार्यकर्ताओं ने भक्तों के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की थी। साथ ही उनके जूते-चप्पल रखने के लिए भी उचित इंतजाम किए गए थे। मंडल की ओर से बताया गया कि अन्नकूट का पूरा भोग श्री श्याम मंदिर परिसर में ही तैयार किया गया था। कार्यक्रम में 500 से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

मंडल के कार्यकर्ताओं का रहा सहयोग

कार्यक्रम को सफल बनाने में विकास पाड़िया, प्रमोद बगड़िया, मनोज ढांढनियां, प्रदीप अग्रवाल, अभिषेक डालमिया, प्रियांश पोद्दार, बालकिशन परसरामपुरिया, नितेश केजरीवाल, राजेश सारस्वत और नितेश लखोटिया का सहयोग रहा। इसकी जानकारी श्री श्याम मंडल, श्री श्याम मंदिर, अग्रसेन मार्ग, रांची के मीडिया प्रभारी सुमित पोद्दार ने दी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *