वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान का तीसरा चरण, हर प्रखंड के गांवों में होगी चौपाल

रांची: झारखंड में कांग्रेस अब ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तीसरे चरण को गांव-गांव तक पहुंचाने की तैयारी में जुट गई है। इसके तहत राज्य के सभी प्रखंडों के गांवों में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ चौपाल आयोजित की जाएंगी। चौपालों के सफल आयोजन, नियमित

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची:  झारखंड में कांग्रेस अब ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तीसरे चरण को गांव-गांव तक पहुंचाने की तैयारी में जुट गई है। इसके तहत राज्य के सभी प्रखंडों के गांवों में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ चौपाल आयोजित की जाएंगी। चौपालों के सफल आयोजन, नियमित निगरानी और समीक्षा के लिए झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया है।

कमेटी में अनादि ब्रह्म को संयोजक बनाया गया

गठित कमेटी में अनादि ब्रह्म को संयोजक बनाया गया है। वहीं, लाल किशोर नाथ शाहदेव, डॉ. एम. तौसीफ अजहर पप्पू और जितेंद्र त्रिवेदी को सदस्य मनोनीत किया गया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने बताया कि सोमवार को कांग्रेस भवन, रांची में प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की अध्यक्षता में नवनियुक्त कमेटी की बैठक हुई।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने अभियान के तीसरे चरण के सफल संचालन को लेकर सदस्यों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.कमेटी को सभी जिला और प्रखंड कांग्रेस अध्यक्षों के साथ समन्वय स्थापित कर राज्य के प्रत्येक गांव में चौपाल आयोजित कराने की जिम्मेदारी दी गई है। 

प्रगति की समीक्षा और उसकी रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस कमेटी को उपलब्ध कराने का निर्देश

इसके साथ ही कार्यक्रमों की नियमित मॉनिटरिंग, प्रगति की समीक्षा और उसकी रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस कमेटी को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। राकेश सिन्हा ने बताया कि अभियान के तीसरे चरण का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची, मतदान के अधिकार और लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों पर ग्रामीणों के साथ सीधा संवाद स्थापित करना है। 

चौपालों के माध्यम से आम लोगों को उनके लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाएगा। साथ ही मतदान प्रक्रिया में उनकी भागीदारी और जिम्मेदारी पर भी चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी इस अभियान को राज्य के सभी प्रखंडों और गांवों तक पहुंचाने के लिए संगठनात्मक स्तर पर समन्वित प्रयास कर रही है। 

also read : गुरुनानक जयंती की तैयारी तेज, नगर आयुक्त ने हरमू नदी का किया निरीक्षण

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *