गुरुनानक जयंती की तैयारी तेज, नगर आयुक्त ने हरमू नदी का किया निरीक्षण

रांची : गुरुनानक जयंती को लेकर रांची नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और शहर में स्वच्छता व्यवस्था बेहतर बनाने के उद्देश्य से आज यानी मंगलवार को नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने निगम की टीम के साथ वार्ड संख्या 23

नगर आयुक्त
नगर आयुक्त ने हरमू नदी का लिया जायजा

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : गुरुनानक जयंती को लेकर रांची नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और शहर में स्वच्छता व्यवस्था बेहतर बनाने के उद्देश्य से आज यानी मंगलवार को नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने निगम की टीम के साथ वार्ड संख्या 23 का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गुरुनानक स्कूल से लेकर कडरू मार्ग और लाला लाजपत राय स्कूल मार्ग तक हरमू नदी तट का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने नदी की स्थिति, जल प्रवाह में आ रही रुकावटों, तट पर फैली गंदगी, अतिक्रमण, अवैध व्यावसायिक गतिविधियों और आसपास की नागरिक सुविधाओं की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित शाखाओं को क्षेत्र की सफाई और व्यवस्था सुधारने के लिए समन्वय के साथ काम करने का निर्देश दिया।

Read More : महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय हॉकी टीम घोषित, झारखंड की 3 खिलाड़ी शामिल

हरमू नदी की सफाई और सौंदर्यीकरण पर जोर

नगर आयुक्त ने अभियंत्रण शाखा को नदी और तालाब के आसपास बोल्डर ब्लॉक लगाकर पेंटिंग कराने का निर्देश दिया। साथ ही पुल के दोनों ओर जालीनुमा घेराबंदी करने को कहा, ताकि नदी में कचरा फेंकने और गंदगी फैलाने पर रोक लगाई जा सके। उन्होंने नदी तट की सफाई के साथ क्षेत्र का सौंदर्यीकरण करने पर भी जोर दिया। नदी की व्यापक सफाई के लिए DAY-NULM टीम को मुख्यमंत्री श्रमिक योजना (MSY) के तहत 50 श्रमिकों को अभियान से जोड़ने का निर्देश दिया गया है। वहीं, स्वच्छता शाखा को पोकलेन मशीन के जरिए नदी में जमा कचरा हटाने और जल प्रवाह में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया।

अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई, खराब स्ट्रीट लाइट होंगी दुरुस्त

हरमू नदी तट पर अवैध रूप से चल रही व्यावसायिक गतिविधियों को लेकर भी नगर आयुक्त ने सख्ती दिखाई। उन्होंने इनफोर्समेंट शाखा को ऐसी गतिविधियां तत्काल बंद कराने और अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इसके अलावा विद्युत शाखा को क्षेत्र की खराब पड़ी सभी स्ट्रीट लाइट जल्द ठीक करने को कहा गया। इसका उद्देश्य रात के समय श्रद्धालुओं और आम लोगों के आवागमन को सुरक्षित और सुविधाजनक बनाना है।

प्रभात फेरी मार्ग पर चलेगा विशेष सफाई अभियान

गुरुनानक जयंती पर निकलने वाली प्रभात फेरी को ध्यान में रखते हुए नगर आयुक्त ने निर्धारित मार्ग पर विशेष सफाई अभियान चलाने का निर्देश दिया। इसमें रातू रोड, अपर बाजार, अल्बर्ट एक्का चौक, मेन रोड और सुजाता चौक से पीपी कंपाउंड तक का इलाका शामिल है। इस पूरे मार्ग की व्यापक सफाई के साथ वाटर स्प्रिंकलर से सड़कों की धुलाई भी कराई जाएगी, ताकि प्रभात फेरी में शामिल श्रद्धालुओं को स्वच्छ और व्यवस्थित वातावरण मिल सके।

नगर आयुक्त
गुरुनानक जयंती को लेकर निगम अलर्ट

नगर आयुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि तय समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से काम पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि गुरुनानक जयंती के अवसर पर श्रद्धालुओं और आम नागरिकों को स्वच्छ, सुरक्षित और सुगम वातावरण उपलब्ध कराना नगर निगम की प्राथमिकता है। इसके लिए सभी शाखाएं आपसी समन्वय के साथ काम करें और दिए गए निर्देशों का समय पर पालन सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान वार्ड पार्षदगण, सहायक नगर आयुक्त, कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता, नगर प्रबंधक और रांची नगर निगम की विभिन्न शाखाओं के पदाधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *