CCL प्रबंधन से बिहार कोलियरी कामगार यूनियन की वार्ता, 17 मांगों पर चर्चा

रांची : बिहार कोलियरी कामगार यूनियन के प्रतिनिधियों ने 17 सूत्री मांगपत्र को लेकर आज यानी मंगलवार को सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) प्रबंधन के साथ वार्ता की। बैठक CCL मुख्यालय के दरभंगा हाउस, रांची में निदेशक मानव संसाधन के कक्ष में हुई। इसमें विधायक, सभापति,

CCL

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : बिहार कोलियरी कामगार यूनियन के प्रतिनिधियों ने 17 सूत्री मांगपत्र को लेकर आज यानी मंगलवार को सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) प्रबंधन के साथ वार्ता की। बैठक CCL मुख्यालय के दरभंगा हाउस, रांची में निदेशक मानव संसाधन के कक्ष में हुई। इसमें विधायक, सभापति, संगठन के महामंत्री और जेबीसीसीआई सदस्य अरूप चटर्जी शामिल हुए। बैठक में श्रमिकों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। प्रबंधन की ओर से डीपी हर्षनाथ मिश्रा, महाप्रबंधक एवं तकनीकी सहायक अशोक कुमार और महाप्रबंधक मानव संसाधन (IR) पल्लव चक्रवर्ती मौजूद रहे।

Read More : महुआ फेस्टिवल 2026 : खूंटी में 14 नवंबर से दिखेगी झारखंड की जनजातीय संस्कृति

17 सूत्री मांगपत्र पर हुई चर्चा

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आयोजित इस वार्ता में यूनियन प्रतिनिधियों ने श्रमिकों से संबंधित 17 सूत्री मांगपत्र के मुद्दे उठाए। इस दौरान प्रबंधन की ओर से संबंधित मामलों पर की जा रही पहल और उनकी प्रगति की जानकारी दी गई। डीपी हर्षनाथ मिश्रा ने बताया कि किन कार्यों पर फिलहाल काम चल रहा है और आने वाले दिनों में किन मामलों में प्रगति दिखाई देने लगेगी। बैठक के दौरान श्रमिकों से जुड़े मामलों पर प्रबंधन की ओर से त्वरित पहल होती दिखी।

प्रबंधन ने कार्यों की प्रगति की दी जानकारी

वार्ता में प्रबंधन ने मांगपत्र से जुड़े उन कार्यों की जानकारी दी, जिन पर कार्रवाई चल रही है। साथ ही आगामी दिनों में सामने आने वाली प्रगति के बारे में भी बताया गया। बैठक में यूनियन की ओर से अरूप चटर्जी की मौजूदगी में श्रमिकों से जुड़े मुद्दों को प्रबंधन के समक्ष रखा गया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *