गोवर्धन पूजा पर प्रणामी गौसेवा धाम में हुई विशेष पूजा-अर्चना, श्रद्धालुओं ने की गौसेवा

रांची : पुंदाग स्थित श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवाधाम परिसर में गोवर्धन पूजा का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। एम.आर.एस. श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में परम पूज्य संत शिरोमणि स्वामी सदानंद महाराज

गोवर्धन पूजा

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : पुंदाग स्थित श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवाधाम परिसर में गोवर्धन पूजा का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। एम.आर.एस. श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में परम पूज्य संत शिरोमणि स्वामी सदानंद महाराज के सानिध्य में गौपूजन, आरती और भजन-कीर्तन हुए। इस दौरान श्रद्धालुओं ने गौसेवा कर आशीर्वाद लिया। श्री कृष्ण प्रणामी गौसेवा धाम में पुजारी पंडित अरविंद पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गौमाता की विधिवत पूजा की। उन्हें तिलक लगाया गया और पुष्प अर्पित किए गए। इसके बाद धूप-दीप से आरती उतारी गई और भोग चढ़ाया गया। पूजा के बाद गौमाता को गुड़, रोटी, हरी सब्जियां और अन्य खाद्य सामग्री खिलाई गई। श्रद्धालुओं ने पूरे भक्तिभाव के साथ गौसेवा की।

Read More : रांची में 10वीं झारखंड स्टेट वुडबॉल चैंपियनशिप संपन्न, विजेता सम्मानित

निराश्रित प्रभुजनों ने भी की गौसेवा

कार्यक्रम में सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम में आश्रय प्राप्त निराश्रित प्रभुजनों ने भी उत्साह के साथ हिस्सा लिया। सभी ने सामूहिक रूप से गौमाता की आरती की और भजन गाए। पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं और प्रभुजनों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। गोवर्धन पूजा के अवसर पर पूरे प्रणामी गौसेवा धाम परिसर को दीपों से आकर्षक ढंग से सजाया गया था। इससे परिसर में भक्तिमय और आध्यात्मिक माहौल बना रहा।

भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ी है गोवर्धन पूजा की परंपरा

ट्रस्ट के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल और प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि गोवर्धन पूजा दीपावली के अगले दिन कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा को मनाई जाती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण ने ब्रजवासियों को देवराज इंद्र के प्रकोप से बचाने के लिए अपनी कनिष्ठा अंगुली पर गोवर्धन पर्वत उठा लिया था। इसी स्मृति में गोवर्धन पूजा की परंपरा शुरू हुई। इस दिन प्रकृति, गौवंश और अन्न के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की जाती है।

अन्नकूट महोत्सव का भी है विशेष महत्व

राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल और संजय सर्राफ ने बताया कि गोवर्धन पूजा के साथ अन्नकूट महोत्सव का भी विशेष महत्व है। इस अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण को विभिन्न प्रकार के पकवानों और व्यंजनों का भोग लगाया जाता है। उन्होंने कहा कि यह पर्व प्रकृति संरक्षण, पर्यावरण संतुलन, गौसेवा, अन्न के सम्मान, परोपकार और सामूहिक सद्भाव का संदेश देता है। गौसेवा और जरूरतमंदों की सेवा ही सच्ची भक्ति का स्वरूप है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *