चुट्टूपालू घाटी में बेकाबू कंटेनर का कहर, 6 लोगों की हालत नाजूक

रामगढ़ : मौत की घाटी के नाम से मशहूर रामगढ़ की चुट्टूपालू घाटी में शुक्रवार को एक बार फिर बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार में आ रहा एक बेकाबू कंटेनर रास्ते में जो भी वाहन मिला, उसे टक्कर मारता चला गया। कंटेनर ने

चुट्टूपालू घाटी
हादसे के बाद का मंजर

अपनी भाषा में पढ़ें

रामगढ़ : मौत की घाटी के नाम से मशहूर रामगढ़ की चुट्टूपालू घाटी में शुक्रवार को एक बार फिर बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार में आ रहा एक बेकाबू कंटेनर रास्ते में जो भी वाहन मिला, उसे टक्कर मारता चला गया। कंटेनर ने चारपहिया, तीनपहिया और बाइक समेत करीब छह गाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कंटेनर माया टुंगरी मंदिर के पास सड़क का डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी ओर जा पहुंचा। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

Read More : रांची में विवेकानंद पार्क का होगा कायाकल्प, नगर आयुक्त ने दिए निर्देश

हादसे में छह लोग घायल, कई रांची रेफर

इस दुर्घटना में टेंपो पर सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए निजी अस्पताल और सदर अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें कई लोगों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर किया गया है।

रांची-पटना हाईवे पर घंटों प्रभावित रहा आवागमन

हादसे की सूचना मिलते ही रामगढ़ थाना की पेट्रोलिंग पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों ने भी घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। दुर्घटना के बाद घाटी में वाहनों की लंबी कतार लग गई। रांची-पटना राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात सामान्य करने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

NHAI की कार्यशैली पर उठे सवाल

चुट्टूपालू घाटी में लगातार हो रहे सड़क हादसों ने एक बार फिर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। घाटी की तीखी ढलान और घुमावदार मोड़ भारी वाहनों के लिए लगातार खतरा बने हुए हैं।

हादसे में कार क्षतिग्रस्त।

स्थानीय लोगों और वाहन चालकों का आरोप है कि इस संवेदनशील क्षेत्र में दुर्घटनाओं को रोकने के लिए NHAI की ओर से अब तक कोई ठोस और प्रभावी कदम नहीं उठाया गया है। आए दिन ट्रक, कंटेनर और ट्रेलर दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। इन हादसों में लोगों की जान जोखिम में पड़ती है और वाहनों को भी भारी नुकसान होता है। इसके कारण घंटों यातायात बाधित रहता है। शुक्रवार की दुर्घटना ने एक बार फिर घाटी में सड़क सुरक्षा के इंतजामों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कैसे हुआ हादसा

दुर्घटना में क्षतिग्रस्त वाहन के एक सवार ने बताया कि पीछे से आ रहे कंटेनर ने अचानक जोरदार टक्कर मार दी। गनीमत रही कि उन्हें चोट नहीं आई, लेकिन उनका वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि वह दुर्घटनाग्रस्त वाहन में फंसे परिवार की मदद करने के लिए अपनी गाड़ी से नीचे उतरे थे। इसी दौरान पीछे से आए अनियंत्रित कंटेनर ने उनकी गाड़ी को भी जोरदार टक्कर मार दी। इससे उनका वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। रांची से हजारीबाग जा रहे कुछ लोगों ने बताया कि कंटेनर ने पीछे से कई वाहनों को टक्कर मारी और डिवाइडर पार कर सड़क की दूसरी ओर चला गया। उन्होंने सरकार से घाटी में लगातार हो रहे हादसों पर रोक लगाने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।

पुलिस ने क्या बताया?

रामगढ़ थाना के सब इंस्पेक्टर पंकज कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक अनियंत्रित कंटेनर ने कई वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया है और कई लोग घायल हो गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। उन्होंने बताया कि मौके पर एक टेंपो बुरी तरह क्षतिग्रस्त मिला। उसमें सवार कई लोग गंभीर रूप से घायल थे। सभी घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। सब इंस्पेक्टर पंकज कुमार सिंह के अनुसार, कंटेनर ने करीब छह वाहनों को अपनी चपेट में लिया था। कुछ वाहनों में मामूली खरोंच आई थी, जिन्हें उनके चालक खुद लेकर चले गए। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सामान्य कराया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *