सामुहिक प्रयास और दृढ़ संकल्प से साकार होगा विकसित भारत @2047 का सपना

रांची/ बांबोलिम: रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ आज शनिवार को गोवा में आयोजित तीन दिवसीय वाइब्रेंट गोवा ग्लोबल बिजनेस समिट 2026 में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने समिट को विकसित भारत @2047 के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

विकसित भारत @2047 का सपना

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची/ बांबोलिम:  रक्षा राज्य मंत्री  संजय सेठ आज  शनिवार को  गोवा में आयोजित तीन दिवसीय वाइब्रेंट गोवा ग्लोबल बिजनेस समिट 2026 में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने समिट को विकसित भारत @2047 के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।
कार्यक्रम में गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत, केंद्रीय ऊर्जा एवं नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री  श्रीपाद येसो नाइक, गोवा सरकार के उद्योग, परिवहन, पंचायती राज एवं प्रोटोकॉल मंत्री  माविन गोडिन्हो, विधायक डॉ. देवीया विश्वजीत राणे, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एवं 1983 विश्व कप विजेता श्री कपिल देव सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही।
समिट को संबोधित करते हुए संजय सेठ ने कहा कि भारत आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में विकास, नवाचार और आत्मनिर्भरता के नए आयाम स्थापित कर रहा है। वाइब्रेंट गोवा जैसे आयोजन निवेश, उद्यमिता, नवाचार और औद्योगिक विकास को प्रोत्साहित करने के साथ देश की आर्थिक प्रगति को नई गति प्रदान करते हैं। ऐसे मंच उद्योग जगत, निवेशकों और उद्यमियों को एक साथ लाकर सहयोग एवं संभावनाओं के नए द्वार खोलते हैं।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सामूहिक प्रतिबद्धता, दृढ़ इच्छाशक्ति और आपसी सहयोग से वर्ष 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य निश्चित रूप से प्राप्त किया जाएगा। उन्होंने कहा, “हम सब मिलकर विकसित भारत के सपने को साकार करेंगे। हम यह करके दिखाएंगे।”
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने समिट में लगाए गए विभिन्न प्रदर्शनी स्टॉलों का भी भ्रमण किया। उन्होंने प्रदर्शकों एवं उद्यमियों से संवाद कर उनके नवाचारपूर्ण उत्पादों, उभरती तकनीकों और नई व्यावसायिक संभावनाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन स्थानीय उद्योगों, स्टार्टअप, उद्यमियों और निवेशकों को प्रोत्साहित करने के साथ उद्योगों के बीच साझेदारी और सहयोग को भी मजबूत बनाते हैं।
गोवा से अपने पुराने आत्मीय संबंधों का उल्लेख करते हुए श्री सेठ ने कहा कि युवावस्था में चर्चित फिल्म बॉम्बे टू गोवा देखने के बाद से ही गोवा के प्रति उनके मन में विशेष आकर्षण रहा है। अब तक उन्हें 100 से अधिक बार गोवा आने का अवसर मिला है। यहां के लोगों का स्नेह और गोवा की संस्कृति उनके लिए सदैव विशेष रही है।
कार्यक्रम में गोवा सरकार के मुख्य सचिव डॉ. वी. कैंडवेलू (IAS), उद्योग निदेशक श्री अंकित यादव (IAS), SARC के संस्थापक श्री सुनील कुमार गुप्ता तथा वाइब्रेंट गोवा फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री राजकुमार कामत सहित अनेक विशिष्ट अतिथि, उद्योगपति, निवेशक एवं उद्यमी उपस्थित रहे।
 संजय सेठ ने कहा कि वाइब्रेंट गोवा जैसे आयोजन केवल निवेश और व्यापार के अवसरों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि ये आत्मनिर्भर भारत से विकसित भारत की यात्रा को गति देने वाले महत्वपूर्ण मंच हैं।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *