सरला बिरला विश्वविद्यालय में हुआ नि: शुल्क स्वास्थ जागरूकता कार्यक्रम

रांची: लायंस क्लब ऑफ रांची सिटी की ओर से शनिवार को सरला बिरला विश्वविद्यालय में 750 छात्राओं के नेत्रों एवं दातों के जांच हेतु नि: शुल्क शिविर और स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया गय। जहां नेत्र की जांच रीना पॉल,पॉल ऑप्टिक्स,एचबी. रोड़ के सौजन्य

सरला बिरला विश्वविद्यालय

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: लायंस क्लब ऑफ रांची सिटी की ओर से  शनिवार को सरला बिरला विश्वविद्यालय में 750 छात्राओं के नेत्रों एवं दातों के जांच हेतु नि: शुल्क शिविर और स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया गय। जहां नेत्र  की जांच रीना पॉल,पॉल ऑप्टिक्स,एचबी. रोड़ के सौजन्य से आयोजित किया गया। दांतों की जांच दंत चिकित्सक अक्षिता बीएस. भागवत और स्वास्थ्य जागरूकता से संबंधित जानकारी रॉकी सिंह,फिटनेस कोच के द्वारा दी गई।

also read : जन महाभियोग कार्यक्रम: खरगे के आवास पर बनी मॉक संसद, मीरा कुमार बनीं स्पीकर

यह जानकारी देते हुए शिविर उद्घाटन महानिदेशक गोपाल पाठक,कुलपति सी. जगन्नाथन,लायंस क्लब ऑफ रांची सिटी की रीना पॉल,चंदा कुमारी,बिंदू सिंह,अंशु सिंह,स्मिता साहू एवं अरुण चावला द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात रीना पॉल और चंदा कुमारी को नीलिमा पाठक ने अंगवस्त्र पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।महानिदेशक गोपाल पाठक तथा कुलपति सी. जगन्नाथन ने लायंस क्लब ऑफ रांची की तमाम महिलाओं विशेषकर रीना पॉल का शिविर आयोजित करने हेतु आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में विश्वविद्यालय की ओर से महानिदेशक गोपाल पाठक,कुलपति सी.जगन्नाथन,रजिस्ट्रार एसबी. डंडिन,डॉ. संजीव सिन्हा,डॉ. मुकेश सिंह,डॉ. संजीव कुमार,डॉ. श्वेता कुमारी,डॉ. स्गनिका प्रधान सहित बड़ी संख्या में अधिकारी उपस्थित थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *