झारखंड में नवंबर 2026 में दिवाली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज, छठ पूजा, बिरसा मुंडा जयंती और गुरु नानक जयंती के अवसर पर छुट्टियां रहेंगी. जानें त्योहारों की तारीखें
राँची: साल 2026 का नवंबर महीना झारखंड के सरकारी कर्मचारियों और आम नागरिकों के लिए खुशियों और त्योहारों का पिटारा लेकर आ रहा है। इस महीने दीवाली से लेकर छठ पूजा, भगवान बिरसा मुंडा जयंती और गुरु नानक जयंती जैसे कई बड़े और पावन पर्व एक के बाद एक पड़ रहे हैं। छुट्टियों की भरमार होने के कारण लोग अभी से अपने परिवार के साथ घूमने या आराम करने की प्लानिंग में जुट गए हैं. हालांकि, दफ्तर जाने से पहले यह जान लेना बेहद जरूरी है कि इस महीने कौन-कौन से दिन कामकाज बंद रहेंगे।
त्योहारों की लंबी फेहरिस्त
• 8 नवंबर: रविवार के दिन दिवाली का पर्व मनाया जाएगा।
• 9 नवंबर: सोमवार को गोवर्धन पूजा का अवकाश रहेगा।
• 11 नवंबर: बुधवार को भाई दूज और चित्रगुप्त पूजा की धूम रहेगी।
• 15 नवंबर: इस दिन झारखंड के लिए दोहरा उत्सव है, क्योंकि इसी दिन भगवान बिरसा मुंडा जयंती, राज्य का स्थापना दिवस और लोक आस्था के महान पर्व छठ का संध्या अर्घ्य एक साथ पड़ रहा है। हालांकि, रविवार होने के कारण यह साप्ताहिक अवकाश के दिन ही है।
• 16 नवंबर: सोमवार को छठ पूजा के सुबह के अर्घ्य के साथ महापर्व का समापन होगा।
• 24 नवंबर: मंगलवार को गुरु नानक जयंती का अवकाश रहेगा।
त्योहारों के चलते मिलेगी लंबी राहत।




