रांची। न्यायमूर्ति-सह-कार्यपालक अध्यक्ष, झालसा सुजीत नारायण प्रसाद के दिशा-निर्देश पर एवं सदस्य सचिव झालसा, कुमारी रंजना अस्थाना एवं न्यायायुक्त, रांची अनिल कुमार मिश्रा-1 के मार्गदर्शन में तथा डालसा सचिव राकेश रौशन की मौजुदगी में 90 दिवसीय विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन होना सुनिश्चित हुआ है। इसी आलोक में शनिवार को कांके प्रखण्ड के बाढ़ू पंचायत भवन में में नालसा द्वारा संचालित वरिष्ठ नागरिकों के लिए कानुनी सेवा योजना पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर एलएडीसी सहायक सुश्री स्वीकृति विनाया, विधि के छात्र-छात्राएं क्रमषः पृथ्वी राज, आयेषा अहमद खां, इसिता सिंह, प्रियंका कुमारी, पीएलवी शारदा देवी, बबीता कुमारी, संगीता देवी, देवन्ती कुमारी, राजेन्द्र महतो, भानु देवी, फुलेश्वरी देवी, सरिता कुमारी, संध्या कुमारी विष्वास, चालक राजा वर्मा समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
एलएडीसी सहायक स्वीकृति विनाया ने नालसा (वरिष्ठ नागरिकों के लिए कानूनी सेवाएं) योजना पर फोकस किये और कहा कि भारत के बुजुर्गों को मुफ्त कानूनी सहायता, उनके अधिकारों की रक्षा और उनके सम्मानजनक जीवन को सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा शुरू की गई एक अत्यंत महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य समाज के इस कमजोर वर्ग को बिना किसी आर्थिक या शारीरिक बाधा के न्याय दिलाना है।
उन्होंने उक्त योजना के उद्देश्यों के बारे में भी जानकारी दी और कहा कि बुजुर्गों को अदालती मामलों के लिए मुफ्त वकील और कानूनी सलाह उपलब्ध कराना तथा बुजुर्गों को पेंशन, वृद्धाश्रम, और स्वास्थ्य से जुड़ी सरकारी योजनाओं को लाभ दिलाने में मदद करना और शिविरों और प्रचार-प्रसार के माध्यम से बुजुर्गों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना भी उक्त योजना का उद्देश्य है। इसके अलावा उन्होंने बाल श्रम अधिनियम, साईबर क्राईम बाल विवाह पर फोकस की।
पीएलवी राजेंनद्र महतो ने आगामी 18 जुलाई को आयोजित होनेवली चेक अनादरण से संबंधित विशेष लोक अदालत की जानकारी दी। शारदा देवी व बबीता कुमारी ने आगामी 12 सितम्बर को आयोजित होनेवाली राष्ट्रीय लोक अदालत की जानकारी दी। पीएलवी संगीता देवी एवं देवंती कुमारी ने बाल विवाह तथा बाल श्रम पर फोकस किये। फुलेष्वरी देवी और संध्या कुमारी विष्वास ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची से मिलनेवाली सुविधाओं के बारे में जानकारी दी।




