लातेहार के जंगलों में सुरक्षा बलों का सर्च ऑपरेशन, दो राइफल और 63 कारतूस बरामद

लातेहार : झारखंड के लातेहार जिले के महुआडांड़ थाना इलाके के जंगलों में सुरक्षा बलों ने दो दिनों तक जमकर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान जवानों के हाथ हथियारों का जखीरा लगा है। तलाशी में दो रेगुलर राइफल, 63 जिंदा कारतूस और आईईडी बनाने या

सुरक्षा बलों
थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता।

अपनी भाषा में पढ़ें

लातेहार : झारखंड के लातेहार जिले के महुआडांड़ थाना इलाके के जंगलों में सुरक्षा बलों ने दो दिनों तक जमकर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान जवानों के हाथ हथियारों का जखीरा लगा है। तलाशी में दो रेगुलर राइफल, 63 जिंदा कारतूस और आईईडी बनाने या उससे जुड़ी सामग्री रखने वाले दो स्टील कंटेनर समेत कई सामान बरामद किए गए हैं। सुरक्षा बलों की इस कार्रवाई से इलाके में हलचल मच गई है।

Read More : रांची में सरकारी जमीन का विकास, वेंडिंग जोन और दुकानों की योजना

पुलिस और SSB ने चलाया संयुक्त अभियान

शुक्रवार को महुआडांड़ थाना परिसर में प्रेस वार्ता कर एसडीपीओ पूजा कुमारी और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के सहायक कमांडेंट अभिषेक कुमार गौरव ने पूरे अभियान की जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि बड़े अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम बनाई गई थी। इसके बाद जवानों ने जंगलों में उतरकर छापेमारी शुरू की। यह अभियान लगातार दो दिनों तक चला। इस दौरान थाना क्षेत्र के अलग-अलग जंगली इलाकों में जवानों ने खाक छानी और संदिग्ध ठिकानों पर तलाशी ली।

हथियार छिपाने वालों की तलाश जारी

तलाशी अभियान के दौरान दो रेगुलर राइफल, 63 जिंदा कारतूस, IED से संबंधित दो स्टील कंटेनर और अन्य सामग्री बरामद की गई। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि जंगल में हथियार और अन्य सामग्री किसने छिपाकर रखी थी। एसडीपीओ पूजा कुमारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है और इलाके में छापामारी अभियान भी चलाया जा रहा है। प्रेस वार्ता के दौरान महुआडांड़ थाना प्रभारी अमित कुमार रविदास समेत पुलिस और एसएसबी के अन्य जवान उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *