रांची में सरकारी जमीन का विकास, वेंडिंग जोन और दुकानों की योजना

रांची : सरकारी भूमि को अतिक्रमण से बचाने और जनहित में उपयोग करने की दिशा में रांची नगर निगम ने पहल तेज कर दी है। इसी क्रम में आज यानी शुक्रवार को नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने वार्ड संख्या-46 के कुसई मौजा स्थित कैसर-ए-हिंद भूमि

रांची
भूमि का नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : सरकारी भूमि को अतिक्रमण से बचाने और जनहित में उपयोग करने की दिशा में रांची नगर निगम ने पहल तेज कर दी है। इसी क्रम में आज यानी शुक्रवार को नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने वार्ड संख्या-46 के कुसई मौजा स्थित कैसर-ए-हिंद भूमि का निरीक्षण किया। उन्होंने निगम की अभियंत्रण शाखा को स्थानीय जरूरतों और उपलब्ध संसाधनों का आकलन कर विकास का विस्तृत प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया।

Read More : रांची में छठ से पहले पेड़ों की छंटाई तेज, स्काईलिफ्टर से हट रहीं शाखाएं

वेंडिंग जोन और व्यावसायिक दुकानों की संभावनाओं का होगा अध्ययन

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने क्षेत्र की जनसंख्या, स्थानीय नागरिकों की आवश्यकताओं और उपलब्ध संसाधनों को ध्यान में रखते हुए विकास योजना बनाने को कहा। भूमि पर जनकल्याणकारी योजनाओं, वेंडिंग जोन और व्यावसायिक दुकानों के निर्माण की संभावनाओं का आकलन किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य स्थानीय लोगों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ व्यवस्थित आजीविका के अवसर सृजित करने की संभावनाओं पर काम करना है। विकास प्रस्ताव तैयार करते समय जनहित और क्षेत्र की जरूरतों को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया गया।

नदी किनारे पाथवे और हाई मास्ट लाइट लगाने की योजना

कैसर-ए-हिंद भूमि से सटे नदी तट पर पाथवे निर्माण की संभावनाओं का भी अध्ययन किया जाएगा। इसके अलावा भूमि के लैंडफिल और समतलीकरण, हाई मास्ट लाइट लगाने तथा पूरे क्षेत्र की लैंडस्केपिंग के लिए आवश्यक योजना तैयार करने को कहा गया है। नगर निगम की ओर से इन कार्यों के लिए विस्तृत प्रस्ताव तैयार किया जाएगा, ताकि भूमि का व्यवस्थित विकास किया जा सके और स्थानीय लोगों के लिए उपयोगी सुविधाएं विकसित करने की दिशा में आगे बढ़ा जा सके।

सरकारी जमीन पर अतिक्रमण रोकने पर जोर

नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने कहा कि सरकारी भूमि का संरक्षण और उसका सुव्यवस्थित जनहितकारी उपयोग निगम की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने विकास योजनाओं में स्थानीय नागरिकों की जरूरतों, सार्वजनिक उपयोगिता और क्षेत्र के समग्र विकास को महत्व देने पर जोर दिया। साथ ही, सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही गई। निरीक्षण के दौरान वार्ड पार्षद आरती कुमारी, सहायक नगर आयुक्त, कार्यपालक अभियंता और नगर निगम के अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित थे।

भूमि का विवरण : कैसर-ए-हिंद भूमि, कुसई मौजा, वार्ड संख्या-46, खाता संख्या-38, प्लॉट संख्या-14। भूमि का रकबा 1 एकड़ 15 डिसमिल बताया गया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *