कतरास। मां लिलोरी मंदिर में मंगलवार को नवमी के अवसर पर पाठा बलि दी जाएगी। सोमवार को भी मंदिर में प्रतिदिन की तरह पूजा-अर्चना की जाएगी। नवमी को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
मान्यता है कि मां लिलोरी के दरबार में सच्चे मन से मांगी गई मन्नतें पूरी होने पर श्रद्धालु नवमी के शुभ अवसर पर पाठा बलि अर्पित करते हैं और मां का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। श्रद्धालु मां लिलोरी से अपने परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना करते हैं।
मां लिलोरी मंदिर में झारखंड, बिहार, बंगाल सहित विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु पूजा-अर्चना करने पहुंचते हैं। मंदिर के प्रति लोगों की गहरी आस्था और विश्वास है। हराधन पंडित ने बताया कि नवमी के अवसर पर भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
also read ;विश्व हिंदू परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को श्रीदुर्गा पूजा की दी शुभकामनायें




