योग गुरु स्वामी रामदेव ने स्वर्गीय रूपी सोरेन जी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

रांची/ नेमरा: प्रसिद्ध योग गुरु स्वामी रामदेव आज रविवार को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के रामगढ़ जिले स्थित पैतृक गांव नेमरा पहुंचे। वहां उन्होंने मुख्यमंत्री की पूजनीय माता दिवंगत रूपी सोरेन जी के स्मृति में आयोजित संस्कार भोज में सम्मिलित हुए। उन्होंने स्वर्गीय रूपी सोरेन जी

योग गुरु स्वामी रामदेव

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची/ नेमरा: प्रसिद्ध योग गुरु स्वामी रामदेव आज रविवार को  मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन के रामगढ़ जिले स्थित पैतृक गांव नेमरा पहुंचे। वहां उन्होंने मुख्यमंत्री की पूजनीय माता दिवंगत रूपी सोरेन जी के स्मृति में आयोजित संस्कार भोज में सम्मिलित हुए। उन्होंने स्वर्गीय रूपी सोरेन जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री और उनके परिजनों ने स्वामी रामदेव के आगमन और उनकी संवेदनाओं के प्रति आभार प्रकट किया

इस शोक की घड़ी में स्वामी रामदेव ने मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन और उनके परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री और उनके पूरे परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। स्वामी रामदेव ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री और उनके परिजनों ने स्वामी रामदेव के आगमन और उनकी संवेदनाओं के प्रति आभार प्रकट किया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *