कोलकाता में भगदड़ से मौत पर मंत्री रामकृपाल यादव ने जताया दुख, कहा घटना बहुत ही दर्दनाक, पीड़ादायक, हृदय विदारक

पटना: कोलकाता के चोरबागान इलाके में दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ मचने से अब तक 19 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 25 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं, जिनमें से 24 की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

मंत्री रामकृपाल यादव

अपनी भाषा में पढ़ें

पटना: कोलकाता के चोरबागान इलाके में दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ मचने से अब तक 19 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 25 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं, जिनमें से 24 की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना पर बीजेपी नेता और बीजेपी नेता रामकृपाल यादव ने दुख जताया है।

also read : रांची में रावण दहन की परंपरा की शुरुआत वर्ष 1948 से हुई थी, इस बार 70 फीट का रावण और दो मंजिला सोने की लंका होंगे आकर्षण

रामकृपाल यादव ने कहा कि, पूजा के अवसर पर बंगाल की घटना बहुत ही दर्दनाक, पीड़ादायक, हृदय विदारक और शर्मनाक है। पूजा करने गए लोग और खासतौर पर ज्यादातर महिलाओं को अपनी जान गंवानी पड़ी। भारत सरकार और राज्य सरकार ने इसको बहुत गंभीरता से लिया है। घायलों को राहत पहुंचाने के लिए हर तरह की सुविधा दी जा रही है। दोबारा ऐसी घटना न हो, इसके लिए प्रशासन तैयारी कर रही है।

वहीं, SC द्वारा राहुल गांधी से सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर जवाब मांगने पर मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि, जिस तरह से दिल्ली में कोशिश की गई जंतर-मंतर पर और उन जगहों पर दोबारा भी कोशिश की गई। तो देश का विकास नहीं चाहते हैं, विनाश चाहते हैं राहुल जी और कांग्रेस पार्टी और इनके जो विपक्ष में बैठे हुए लोग हैं। तरह-तरह के षड्यंत्र कर रहे हैं, पर देश इन सब चीजों को बहुत भली-भांति देख रहा है और इसके परिणाम इनको भुगतने पड़े हैं। देश की जनता ने दी है, आगे भी मिलेगा। राहुल जी, आप सचेत हो जाइए।

also read :अमित शाह शुभेंदु अधिकारी के साथ अपोलो अस्पताल पहुंचे, घायलों से मिले, हर संभव मदद का दिया आश्वासन 

 

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *