कोलकता: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज रविवार की दोपहर बाद चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल(उत्तर कोलकाता) में मची भगदड़ में घायल हुए लोगों से मिलने अपोलो अस्पताल पहुंचे और घायलों से मिले, उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया। गृह मंत्री ने चिकित्सकों से भी बात की इस मौके पर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी भी उनके साथ थे। वहीं घायलों से मुलाकात से पूर्व अमित शाह शुभेंदु अधिकारी के साथ पूजा पंडाल में हादसे वाली जगह का भी निरीक्षण किया।
कल शनिवार शाम बारिश के कारण दुर्गा पूजा पंडाल में अचानक भीड़ बढ़ गयी। इससे स्थिति बेकाबू हो गयी. स्वयंसेवक भीड़ को संभाल नहीं पाये। इस कारण वहां भगदड़ मच गयी. भगदड़ के कारण जो लोग नीचे गिर गये। वे उठ नहीं पाये लोग उन्हें रौंदते हुए आगे निकल गये। इस हादसे में 19 लोगों की मौत हो गयी। और काफी संख्या में लोग घायल हो गये।
गृह मंत्री कालीघाट मंदिर में की पूजा अर्चना
अस्पताल जाने से पहले आज सुबह गृह मंत्री कालीघाट मंदिर गये और पूजा अर्चना की। हादसे की जानकारी मिलने के बाद अमित शाह शनिवार रात कोलकाता पहुंचे थे। चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हादसे के बाद रविवार को अमित शाह का हावड़ा के बेलूर मठ सहित विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में जाने के सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिये गये हैं।
also read : ग्वालियर में शीतला माता मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं को ट्रक ने रौंदा, 13 की मौत




