धनबाद में 1400 किलो मिलावटी पनीर जब्त, 3 धराए

रांची/ धनबाद: धनबाद जिला खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। विभाग की टीम ने शनिवार को गुप्त सूचना पर शहर में एक साथ चार ठिकानों पर छापेमारी कर करीब 1400 किलो मिलावटी पनीर जब्त किया। मामले में

1400 किलो मिलावटी पनीर

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची/ धनबाद: धनबाद जिला खाद्य सुरक्षा विभाग ने  मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है।  विभाग की टीम ने शनिवार को गुप्त सूचना पर शहर में एक साथ चार ठिकानों पर छापेमारी कर करीब 1400 किलो मिलावटी पनीर जब्त किया।  मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।

फूड सेफ्टी ऑफिसर डॉ. राजा कुमार के नेतृत्व में टीम ने धनबाद पुलिस लाइन के समीप और कार्मिक नगर समेत चार स्थानों पर छापेमारी की। विभाग को सूचना मिली थी कि दूसरे राज्य से पनीर लाकर शहर के विभिन्न ठिकानों पर जमा किया जा रहा है। इसके बाद टीम ने एक साथ कार्रवाई करते हुए घरों में स्टॉक किए गए पनीर को जब्त किया।

घरों में जमा  किया गया था पनीर का स्टॉक 

छापेमारी के दौरान अलग-अलग ठिकानों से भारी मात्रा में पनीर बरामद हुआ। प्रारंभिक जांच में पनीर की गुणवत्ता को लेकर संदेह जताया गया है। हालांकि पनीर में किन सामग्रियों का इस्तेमाल किया गया है और इसमें किस तरह के रासायनिक पदार्थ की मिलावट हुई है इसकी पुष्टि प्रयोगशाला में जांच के बाद ही हो सकेगी।

कार्रवाई के दौरान हिरासत में लिए गए तीन लोगों और जब्त पनीर को धनबाद थाना भेज दिया गया है।  विभाग मामले की जांच कर रहा है। जांच रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

also read : हजारीबाग में दुर्गापूजा की तैयारी का DC-SP ने लिया जायजा, दिए निर्देश

 

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *