रांची में माहेश्वरी महिला समिति ने 100 से अधिक कन्याओं का किया पूजन

रांची : नवरात्रि के अवसर पर माहेश्वरी महिला समिति, रांची की ओर से माहेश्वरी भवन में कन्या पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान 100 से अधिक कन्याओं और भैरव स्वरूप बालकों की पूजा-अर्चना की गई। समिति की सदस्यों ने पारंपरिक विधि-विधान से पूजन कर

माहेश्वरी महिला समिति
माहेश्वरी भवन में कन्या पूजन

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : नवरात्रि के अवसर पर माहेश्वरी महिला समिति, रांची की ओर से माहेश्वरी भवन में कन्या पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान 100 से अधिक कन्याओं और भैरव स्वरूप बालकों की पूजा-अर्चना की गई। समिति की सदस्यों ने पारंपरिक विधि-विधान से पूजन कर बच्चों को उपहार दिए।

Read More : रांची जैप-1 में फूलपाती उत्सव, गोरखा जवानों ने मां दुर्गा को दी सलामी

पैर धोकर तिलक लगाया, फूलों की वर्षा कर किया स्वागत

कार्यक्रम में समिति की सदस्यों ने कन्याओं के पैर धोए और उनके पैरों में आलता लगाया। इसके बाद रोली से तिलक कर मौली बांधी गई। बच्चों को मिठाई खिलाई गई और फूलों की वर्षा कर उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर बच्चों को फूड पैकेट, चॉकलेट, फल, स्टेशनरी का सामान और रुपये दिए गए। उपहार पाकर बच्चे खुश नजर आए। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल सभी सदस्यों को आशीर्वाद दिया।

नवरात्रि में कन्या पूजन का विशेष महत्व

नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। अष्टमी और नवमी के अवसर पर कन्या पूजन की परंपरा निभाई जाती है। इस दौरान कन्याओं को देवी का स्वरूप मानकर उनकी पूजा की जाती है और उन्हें हलवा-पूरी सहित विभिन्न पकवान खिलाए जाते हैं। परंपरा के अनुसार, कन्याओं को चुनरी, चूड़ी और अन्य उपहार भी दिए जाते हैं। माहेश्वरी महिला समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में भी इसी परंपरा के अनुरूप कन्याओं और बटुकों का पूजन किया गया।

समिति के पदाधिकारी और सदस्य रहे मौजूद

कार्यक्रम में माहेश्वरी महिला समिति की सचिव बिमला फलोर, निवर्तमान अध्यक्ष भारती चितलांगिया, उपाध्यक्ष वंदना मारू, कार्यक्रम संयोजिकाएं खुशबू साबू और नेहा साबू, सुनीता चितलांगिया, अंजना गट्टानी, लक्ष्मी चितलांगिया, रेखा कल्याणी, रितु लखोटिया, खुशबू भाला और आकांक्षा साबू उपस्थित रहीं। इसके अलावा श्री माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष मुकेश काबरा, सचिव मनोज कल्याणी, निवर्तमान अध्यक्ष किशन साबू, कोषाध्यक्ष मनोज काबरा (दामा), युवा संगठन अध्यक्ष उत्सव मंत्री, सचिव हर्षित चितलांगिया और रूपेश भाला भी कार्यक्रम में शामिल हुए। माहेश्वरी भवन में रहने वाले सदस्यों ने भी आयोजन में सहयोग किया।

 

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *