रांची: राजधानी के भुतहा तालाब स्थित श्री दुर्गा पूजा समिति के पूजा पंडाल का उद्घाटन समारोह आज शनिवार को 11:00 बजे संपन्न हुआ। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर रांची की मेयर श्रीमती रोशनी खालको डिप्टी मेयर नीरज कुमार एवं संस्था के मुख्य संरक्षक, अध्यक्ष, महामंत्री पदाधिकारी एवं सदस्यों के द्वारा सामूहिक तौर पर उद्घाटन किया।
उद्घाटन के पूर्व पंचांग के समयानुसार प्रात: 6:00 बजे नव पत्रिका प्रवेश विधी-विधान पूर्वक किया गया। इसके साथ पूरा पंडाल और आस-पास का माहौल भक्तों के जयकारों से पूरी तरह शक्ति केी देवी दुर्गा के भक्ती के रंग में रंग गया। पूजा अर्चना और उद्घाटन के बाद पंडाल के पट्ट आम भक्तों के लिए खाेल दिये गए।
कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित
मुख्य संरक्षक किशोर साहू, रवि कुमार पिंकू, राजकुमार गुप्ता, उदय साहू के अलावा महेश चंद्र, दीपू सिंह ,मनीष कुमार साहू, संजय सिंह, राहुल सिंह, लल्लू सिंह,दिलीप गुप्ता, डॉ अभिषेक रामाधीन, विशाल कृष्णा, राजेश साहू, सुनील कुमार अग्रवाल, राजेश कुमार, गौतम श्रीवास्तव, पंकज प्रसाद सोनी, शशांक कठपाल ,सुनील, सूर्यांश, प्रदीप गुप्ता ,सुनील यादव, शेखर गुप्ता, रवि वर्मा, अजय सोनी ,शंकर दुबे, रौनक साबु, विनोद बर्मन, संदीप वर्मा ,शशि वर्मा, महावरी सोनी सहित कई अन्य गणमाण्य व्यक्ति उपस्थित थे।




