जिले के माराफारी थाना क्षेत्र में एटीएम में पैसा डालने जा रहे कर्मी से दिनदहाड़े 21 लाख 40 हजार रुपये की लूट हुई है। घटना बोकारो नाथ धाम शिव मंदिर के पास की बताई जा रही है. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, हीटाची कंपनी का कर्मी विजय कुमार नया मोड़ से रुपये लेकर कुर्मीडीह स्थित कंपनी के एटीएम में जमा करने जा रहा था।  इसी दौरान बोकारो नाथ धाम शिव मंदिर के पास पल्सर बाइक पर सवार दो अपराधियों ने उसे रोक लिया।

बताया जा रहा है कि अपराधियों ने पहले उसके साथ गाली-गलौज की और फिर हाथापाई कर 21 लाख 40 हजार रुपये लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों अपराधी मौके से फरार हो गए।  घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि अपराधियों की पहचान कर उनका पता लगाया जा सके।  फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

also read; Air India की सऊदी अरब जाने वाली उड़ानें 24 अक्टूबर तक रद्द, जानें विकल्प