झारखंड की बेटियों का हॉकी में कमाल, नेहरू टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचीं

रांची: 32वें चरणजीत राय नेहरू गर्ल्स हॉकी टूर्नामेंट (अंडर-17) में झारखंड की बेटियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। झारखंड की टीम ने मध्य प्रदेश विमेन हॉकी अकादमी, ग्वालियर को 3-1 गोल से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। यह मुकाबला 16 अक्टूबर को दिल्ली

हॉकी

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: 32वें चरणजीत राय नेहरू गर्ल्स हॉकी टूर्नामेंट (अंडर-17) में झारखंड की बेटियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। झारखंड की टीम ने मध्य प्रदेश विमेन हॉकी अकादमी, ग्वालियर को 3-1 गोल से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। यह मुकाबला 16 अक्टूबर को दिल्ली के शिवाजी स्टेडियम में खेला गया।

झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद्, रांची के मार्गदर्शन में प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही सीएम एक्सीलेंट गर्ल्स स्कूल, सिमडेगा की खिलाड़ियों ने शुरू से ही आक्रामक खेल दिखाया। टीम ने लगातार विपक्षी खिलाड़ियों पर दबाव बनाए रखा और बेहतरीन तालमेल के दम पर जीत दर्ज की।

सानिया, रेजिना और महिमा ने दागे गोल

मध्य प्रदेश के खिलाफ झारखंड की ओर से सानिया तिर्की ने 21वें मिनट में पहला गोल किया। इसके बाद रेजिना कुल्लू ने 40वें मिनट में गोल दागकर टीम की बढ़त मजबूत की। मुकाबले के 55वें मिनट में महिमा कुल्लू ने तीसरा गोल कर झारखंड की जीत पक्की कर दी। इस तरह झारखंड ने मुकाबला 3-1 से अपने नाम किया और टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

रेजिना कुल्लू बनीं प्लेयर ऑफ द मैच

मुकाबले में शानदार प्रदर्शन के लिए झारखंड की रेजिना कुल्लू को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। उन्हें शाहाबाद हॉकी टीम की कोच सुश्री गुरमेल कौर ने फ्लैश हॉकी की ओर से सम्मानित किया।

रेजिना के गोल के साथ-साथ पूरी टीम के बेहतर तालमेल और आक्रामक खेल ने झारखंड की जीत में अहम भूमिका निभाई।

कोच और सहयोगी दल ने निभाई अहम भूमिका

झारखंड टीम के सहयोगी दल में कोच अभिषेक साहू और आरती बड़ाईक, मैनेजर एमा बारा तथा फिजियोथेरेपिस्ट निशु डुड्डी शामिल हैं।

राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन ए. सोरेंग और राज्य खेल कोषांग के सभी सदस्यों ने टीम की जीत और सेमीफाइनल में पहुंचने पर खुशी जताई। उन्होंने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए आगामी मुकाबलों में भी इसी तरह का प्रदर्शन जारी रखने की उम्मीद जताई।

यह प्रतियोगिता 9 से 19 अक्टूबर 2026 तक आयोजित की जा रही है। सेमीफाइनल में पहुंचने के साथ ही झारखंड की टीम की नजर अब अगले मुकाबले में जीत दर्ज करने पर होगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *