इंडिगो फ्लाइट पर 17 हजार फीट पर गिरी बिजली, लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग

लखनऊ : पटना से लखनऊ जा रही इंडिगो की फ्लाइट पर बुधवार को अचानक आकाशीय बिजली गिर गई। हादसा उस समय हुआ, जब विमान करीब 17 हजार फीट की ऊंचाई पर लखनऊ के पास पहुंच रहा था। बिजली गिरने से विमान के आगे का हिस्सा

इंडिगो
बिजली गिरने से विमान के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

लखनऊ : पटना से लखनऊ जा रही इंडिगो की फ्लाइट पर बुधवार को अचानक आकाशीय बिजली गिर गई। हादसा उस समय हुआ, जब विमान करीब 17 हजार फीट की ऊंचाई पर लखनऊ के पास पहुंच रहा था। बिजली गिरने से विमान के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद पायलट ने तुरंत लखनऊ ATC से संपर्क किया और फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। राहत की बात यह रही कि विमान में सवार किसी यात्री या क्रू मेंबर को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। फ्लाइट में करीब 104 यात्री सवार थे।

Read More : DGP नियुक्ति नियमावली पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, तदाशा मिश्रा हटेंगी

4:20 बजे पहुंचना था लखनऊ, 4:05 बजे कराई इमरजेंसी लैंडिंग

इंडिगो की फ्लाइट 6E925 ने बुधवार को दोपहर 3:10 बजे पटना एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए उड़ान भरी थी। इसे शाम 4:20 बजे लखनऊ पहुंचना था, लेकिन हादसे के बाद 4:05 बजे ही इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। रिपोर्ट के मुताबिक, लखनऊ के पास करीब 17 हजार फीट की ऊंचाई पर खराब मौसम के बीच आकाशीय बिजली विमान के नोज यानी कॉकपिट के सामने वाले हिस्से पर गिर गई। इससे प्लेन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

पायलट ने संभाला विमान, ATC ने रनवे कराया खाली

बिजली गिरने के बाद पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए विमान को संभाला और तुरंत लखनऊ ATC से संपर्क किया। इसके बाद ATC ने रनवे खाली करवाया। साथ ही एंबुलेंस समेत जरूरी इमरजेंसी सुविधाएं भी तैयार रखी गईं। इसके बाद विमान को लखनऊ एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतार लिया गया। विमान में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

टेक्निकल फॉल्ट के बाद फ्लाइट रद्द

लैंडिंग के बाद इंजीनियर्स की टीम ने विमान की जांच की। टेक्निकल फॉल्ट सामने आने के बाद विमान को लखनऊ एयरपोर्ट पर ही रोक दिया गया। इसी विमान को फ्लाइट नंबर 6E6968 के तौर पर लखनऊ से अहमदाबाद के लिए भी उड़ान भरनी थी। लेकिन तकनीकी खराबी के चलते यह उड़ान रद्द कर दी गई। इंडिगो ने यात्रियों के लिए दूसरी फ्लाइट की व्यवस्था की। यह फ्लाइट देर शाम 6:22 बजे लखनऊ एयरपोर्ट से अहमदाबाद के लिए रवाना हुई।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *