रांची: झारखंड हाईकोर्ट में JSSC-CGL (विज्ञापन संख्या 10/2023) सहित अन्य नियुक्तियों को रद्द करने संबंधी राज्य सरकार के आदेश को चुनौती देने वाली कई याचिकाओं पर गुरुवार को सुनवाई हुई। मामले की सुनवाई के बाद अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया।
also read : तदाशा मिश्रा की DGP नियुक्ति पर केंद्र की आपत्ति, SC में सुनवाई
अब कल 11 बजे जेपीएससी द्वारा आयोजित सीडीपीओ, 11वींं से 13वीं सिविल सेवा परीक्षा, फूड सेफ्टी ऑफिसर सहित अन्य परीक्षाओं को रद्द करने को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर हाईकोर्ट में सुनवाई होगी।
राज्य सरकार की ओर से वरीय अधिवक्ता मीनाक्षी अरोड़ा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पक्ष रखते हुए कहा कि JSSC-CGL परीक्षा को रद्द करने के पीछे का महत्वपूर्ण कारण इसमें बड़े पैमाने पर अनियमितता और भ्रष्टाचार है।





