झारखंड भाजपा ने रूपी सोरेन के निधन पर जताया शोक, पार्टी नेताओं ने व्यक्त की गहरी संवेदना

दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन की धर्मपत्नी एवं झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पूज्य माता रूपी सोरेन जी के निधन पर झारखंड भाजपा ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। भाजपा नेताओं ने रूपी सोरेन के निधन को परिवार के साथ-साथ पूरे झारखंड के

रूपी सोरेन
रूपी सोरेन (फाइल फोटो)

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन की धर्मपत्नी एवं झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पूज्य माता रूपी सोरेन जी के निधन पर झारखंड भाजपा ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। भाजपा नेताओं ने रूपी सोरेन के निधन को परिवार के साथ-साथ पूरे झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।

प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि रूपी सोरेन का निधन अत्यंत दुखद है। हाल ही में गुरुजी का निधन और अब उनकी धर्मपत्नी का निधन होना, वाकई सोरेन परिवार के लिए काफी पीड़ादायक है।

उन्होंने ईश्वर से पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिजनों एवं शुभचिंतकों को इस कठिन घड़ी में दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है।

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माताजी के निधन की सूचना से मन अत्यंत व्यथित है। इस दुःख की घड़ी में हमारी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोक संतप्त परिजनों को इस अपार दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, चम्पाई सोरेन, मधु कोड़ा, राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप कुमार वर्मा, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी एवं संजय सेठ, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, रवींद्र कुमार राय, दिनेशानंद गोस्वामी एवं यदुनाथ पाण्डेय, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, नीलकंठ सिंह मुंडा, आभा महतो, बालमुकुंद सहाय, भानु प्रताप शाही, सुनील सोरेन, मुनेश्वर साहू, गीता कोड़ा, महामंत्री गणेश मिश्रा, अमर कुमार बाउरी, मनोज सिंह, सीपी सिंह, नवीन जयसवाल, प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा, शैलेंद्र सिंह, सरोज सिंह, सुनीता सिंह, अमरदीप यादव, कृष्णा महतो, अमित सिंह, मनीर उरांव, शालिनी बैसिखियार, दीपक बंका, कार्यालय मंत्री हेमन्त दास, सूरज चौरसिया, प्रदेश मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह, मुख्य प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव, सोशल मीडिया प्रभारी राहुल अवस्थी, सीमा सिंह, मनोज महतो वाजपेयी, शशांक राज, सन्नी टोप्पो, अर्जुन सिंह, रंजय भारती, ताजदार आलम, अमित मंडल, रणधीर सिंह, अभय सिंह, शोभा यादव, संदीप वर्मा, मृत्युंजय शर्मा, अजय शाह अशोक बड़ाईक, अजय राय, सतीश सिन्हा, तारिक इमरान,रमेश सिंह ,नीरज सिंह, सूरज शाहदेव सहित अन्य नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने शोक संवेदना व्यक्त किया है।

also read: हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, सोरेन परिवार में शोक

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *