अनंत सिंह का नया स्वैग वायरल, तिलक लगवाते दिखे और फिर पहना चश्मा

मोकामा : मोकामा के विधायक और बिहार की राजनीति में अपने खास अंदाज के लिए जाने जाने वाले ‘छोटे सरकार’ एक बार फिर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इस बार वजह उनका एक नया वीडियो है। वीडियो में अनंत सिंह का वही पुराना बेफिक्र

अनंत सिंह
काला चश्मा लगाकर दिया पोज

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

मोकामा : मोकामा के विधायक और बिहार की राजनीति में अपने खास अंदाज के लिए जाने जाने वाले ‘छोटे सरकार’ एक बार फिर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इस बार वजह उनका एक नया वीडियो है। वीडियो में अनंत सिंह का वही पुराना बेफिक्र अंदाज और ‘स्वैग’ देखने को मिल रहा है।

Read More : नरेंद्र मोदी के 25 साल पूरे, बाबूलाल मरांडी ने गिनाईं सेवा की उपलब्धियां

कैमरा दिखा तो तुरंत मंगवा लिया काला चश्मा

वायरल वीडियो में अनंत सिंह बिस्तर पर आराम से लेटे नजर आ रहे हैं। इसी दौरान एक पंडित जी उनके माथे पर विधि-विधान से बड़ा सा लाल विजय तिलक लगा रहे हैं। शुरुआत में अनंत सिंह बिल्कुल शांत होकर लेटे रहते हैं। तभी उनकी नजर सामने लगे कैमरे पर पड़ती है। बस फिर क्या था, उनका पुराना वाला अंदाज लौट आता है। कैमरा देखते ही वह पास खड़े समर्थक से अपना पसंदीदा काला चश्मा मंगवा लेते हैं। चश्मा लगाते ही पूरा लुक बदल जाता है। इसके बाद अनंत सिंह कैमरे की तरफ देखकर उंगलियों से अपना खास विक्ट्री पोज देते हैं। उनका यही अंदाज अब सोशल मीडिया पर खूब घूम रहा है और लोग वीडियो पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

वीडियो से बाहर भी जारी है अनंत सिंह का टशन

अनंत सिंह का यह अंदाज सिर्फ सोशल मीडिया वीडियो तक ही सीमित नहीं है। बिहार की सियासत में भी वह इन दिनों अपने बेबाक तेवर को लेकर चर्चा में हैं। पटना स्नातक विधान परिषद चुनाव को लेकर अनंत सिंह ने अपनी ही पार्टी जेडीयू के आधिकारिक उम्मीदवार नीरज कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। वह खुले तौर पर जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी डॉ. अनुज सिंह के काफिले में खुली जीप पर सवार होकर शक्ति प्रदर्शन करते नजर आए हैं।

ललन सिंह मनाने पहुंचे, अनंत ने साफ-साफ कह दिया

अनंत सिंह को मनाने केंद्रीय मंत्री ललन सिंह भी पहुंचे थे। लेकिन अनंत सिंह ने साफ कह दिया कि जो विधानसभा चुनाव में उनके खिलाफ खड़ा था, उसके लिए वह कभी वोट नहीं मांगेंगे। इस पूरे मामले पर सोमवार को ललन सिंह ने कहा था कि उन्होंने अनंत सिंह से बात की है। उनके कुछ मुद्दे और शिकायतें हैं। ललन सिंह के मुताबिक, जब सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव आया था, उस समय जेडीयू के कई नेताओं ने अनंत सिंह से सरकार का समर्थन करने को कहा था। अनंत सिंह ने नीतीश कुमार के सम्मान में सरकार का समर्थन किया था।

‘ताली एक हाथ से नहीं बजती’, ललन सिंह ने भी रखी अपनी बात

ललन सिंह ने कहा कि जब अनंत सिंह नीतीश कुमार से मिलने गए थे, तब नीतीश कुमार ने उनसे कहा था कि वह मोकामा विधानसभा से ही चुनाव लड़ें। इसके बाद अनंत सिंह ने चुनाव लड़ा, लेकिन उनके चुनाव के दौरान भी कई तरह की बातें सामने आईं। ललन सिंह ने कहा कि अगर कोई क्रिया होगी तो उसकी प्रतिक्रिया भी होगी। ताली एक हाथ से नहीं बजती। उनके खिलाफ जब प्रचार हो रहा था, तब पार्टी को कार्रवाई करनी चाहिए थी। ललन सिंह ने कहा कि जब बैठक बुलाई गई तो वह भी उसमें शामिल हुए और उन्होंने एक-एक शिकायत पार्टी के सामने रख दी। उन्होंने कहा कि जब उनकी उम्मीदवारी के विरोध में लोग खड़े थे, तब पार्टी का अनुशासन खत्म हो गया था। इसलिए वह नीरज कुमार के लिए वोट नहीं मांगेंगे। हालांकि उन्होंने अनंत सिंह से यह भी कहा है कि अब वह इस मामले में कोई सार्वजनिक बयान नहीं देंगे और अनंत सिंह इस बात पर सहमत हुए हैं। ललन सिंह ने साफ कहा कि वह पार्टी के साथ थे, पार्टी के साथ हैं और आगे भी पार्टी के साथ रहेंगे।

ललन-नीरज विवाद पर विजय चौधरी ने क्या कहा?

एमएलसी चुनाव को लेकर चल रहे इस विवाद पर विजय चौधरी ने भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने पूरा मामला पार्टी के संज्ञान में ला दिया है। उन्होंने कहा कि विवाद सुलझाने के लिए ललन सिंह ने कोशिश की है। पार्टी पूरे मामले को देख रही है और उम्मीद है कि समय रहते इसे सुलझा लिया जाएगा।

काला चश्मा लगाकर अनंत सिंह ने फिर दिखाया अपना अंदाज

फिलहाल अनंत सिंह का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रहा है। वीडियो में उनका काला चश्मा वाला अंदाज और विक्ट्री पोज साफ दिख रहा है। उधर, पटना स्नातक विधान परिषद चुनाव को लेकर नीरज कुमार के खिलाफ उनका रुख भी अब तक कायम है। वह खुलकर डॉ. अनुज सिंह के साथ नजर आ चुके हैं। इसी बीच अनंत सिंह पर अब तक पार्टी की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ऐसे में बिहार की सियासत में उनके तेवर और जेडीयू के साथ चल रहे इस पूरे विवाद की चर्चा बनी हुई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *