जस्टिस वी मोहना ने झारखंड नियुक्ति घोटाले की सुनवाई से खुद को किया अलग

रांची/ नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश वी मोहना ने झारखंड नियुक्ति घोटाले की जनहित याचिका की सुनवाई से खुद को अलग कर लिया है। JPSC-JSSC नियुक्ति घोटाले की सुनवाई अब सुप्रीम कोर्ट के उस बेंच में सुनवाई के लिए पेश नहीं किया जायेगा,

जस्टिस वी मोहना

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

रांची/ नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश वी मोहना ने झारखंड नियुक्ति घोटाले की जनहित याचिका की सुनवाई से खुद को अलग कर लिया है।  JPSC-JSSC नियुक्ति घोटाले की सुनवाई अब सुप्रीम कोर्ट के उस बेंच में सुनवाई के लिए पेश नहीं किया जायेगा, जिस बेंच में न्यायाधीश वी मोहना शामिल होंगी।

उल्लेखनीय है कि हरिशरण देवगम ने JPSC, JSSC नियुक्ति घोटाले की सीबीआई जांच मांग को लेकर एक जनहित याचिका दायर की है।  इसमें झारखंड सरकार, JPSC, JSSC, CID और CBI को प्रतिवादी बनाया गया है।

मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायाधीश जॉयमाल्या बागची और न्यायाधीश वी मोहना की पीठ ने इस मामले की सुनवाई के दौरान प्रतिवादियों को नोटिस जारी करने का आदेश दिया था।  इसके बाद न्यायाधीश वी मोहना ने इस मामले की सुनवाई से खुद को अलग कर लिया।

बताया जाता है कि सप्रीम कोर्ट में वकालत के दौरान उन्होंने कई मामलो में झारखंड सरकार का पक्ष लिया था। इस बात के मद्देनजर उन्होने खुद को इस मामले की सुनवाई से अलग कर लिया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *