खरगे ने विपक्षी सांसदों को बुलाया लंच पर, CEC से मिलने की तैयारी

नई दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने आज यानी बुधवार को दोपहर 1 बजे विपक्षी सांसदों को लंच बैठक के लिए बुलाया है। इस बैठक में सांसद मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार से मिलने का समय मांगने

खरगे
मल्लिकार्जुन खरगे (फाइल फोटो)

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

नई दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने आज यानी बुधवार को दोपहर 1 बजे विपक्षी सांसदों को लंच बैठक के लिए बुलाया है। इस बैठक में सांसद मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार से मिलने का समय मांगने वाली चिट्ठी पर हस्ताक्षर करेंगे। इसे चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष की आगे की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है।

Read More : राहुल गांधी-प्रियंका पर FIR, आकाशवाणी भवन में जबरन घुसने का आरोप

चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष का दबाव जारी

यह बैठक ऐसे समय हो रही है, जब 6 अक्टूबर को इंडिया ब्लॉक के नेताओं ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के मुद्दे पर चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध मार्च निकाला था। विपक्षी नेता निर्वाचन सदन की ओर बढ़े थे, लेकिन पुलिस ने बैरिकेड लगाकर उन्हें रोक दिया। इससे पहले कांग्रेस ने एक आधिकारिक पोस्ट में कहा था, “संविधान और लोकतंत्र सर्वोपरि हैं। जब तक संविधान और लोकतंत्र को हर जनविरोधी और राष्ट्रविरोधी ताकत से पूरी तरह सुरक्षित नहीं कर लिया जाता, तब तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा।” इंडिया ब्लॉक के नेता SIR को लेकर चुनाव आयोग से लगातार जवाब मांग रहे हैं। विपक्ष का आरोप है कि चुनाव आयोग उसकी चिंताओं का संतोषजनक जवाब नहीं दे रहा है और उसकी आपत्तियों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा। विपक्ष का यह प्रदर्शन उसके बड़े ‘सेव डेमोक्रेसी’ अभियान का हिस्सा था। इंडिया ब्लॉक में शामिल कई दलों के नेता निर्वाचन सदन की ओर मार्च करते हुए पहुंचे थे, लेकिन उन्हें बैरिकेड लगाकर आगे बढ़ने से रोक दिया गया।

आकाशवाणी भवन के पास विपक्षी नेताओं ने दिया धरना

मार्च रोके जाने के बाद विपक्षी नेताओं ने आकाशवाणी भवन के पास धरना दिया। इस दौरान लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने दावा किया कि करीब 300 विपक्षी सांसद चुनाव आयुक्तों से मिलना चाहते थे और अपनी चिंताओं से जुड़ा ज्ञापन उन्हें सौंपना चाहते थे। इसके बाद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा समेत विपक्ष के कई नेताओं को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

चुनाव आयोग ने क्या कहा?

विरोध प्रदर्शन के बाद चुनाव आयोग ने अपनी तरफ से सफाई दी। आयोग ने कहा कि शाम 4 बजे तक किसी भी राजनीतिक दल ने चुनाव आयोग से मुलाकात के लिए आधिकारिक तौर पर समय नहीं मांगा था। चुनाव आयोग के मुताबिक, शाम करीब 4 बजे दिल्ली पुलिस ने उसे जानकारी दी कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में करीब 240 सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयुक्तों से मिलना चाहता है। प्रतिनिधिमंडल संसद भवन एनेक्सी में उन्हें ज्ञापन सौंपना चाहता था। आयोग ने कहा कि सांसदों के प्रस्तावित मिलने की जगह और जिस तरीके से मुलाकात की मांग की गई, उसे उसने अपने तय प्रोटोकॉल के लिहाज से ‘असामान्य’ माना। ईसीआई के मुताबिक, राजनीतिक दलों और प्रतिनिधिमंडलों के साथ बैठक के लिए एक स्थापित प्रक्रिया है।

ज्ञापन लेने के लिए अधिकारी भेजने का प्रस्ताव

चुनाव आयोग ने बताया कि बाद में उसने विपक्षी सांसदों के प्रतिनिधिमंडल से ज्ञापन लेने के लिए अपने सबसे वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी को मौके पर भेजने पर विचार किया था। हालांकि, आयोग के मुताबिक, विपक्षी सांसदों ने इस प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया।

अब खरगे की बैठक पर नजर

अब मल्लिकार्जुन खरगे की ओर से बुलाई गई लंच बैठक को विपक्ष की अगली रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। सांसदों के CEC से मिलने के लिए चिट्ठी पर हस्ताक्षर करने के बाद चुनाव आयोग से औपचारिक मुलाकात की मांग और तेज होने की संभावना है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *